{"_id":"648a191dcb00f7118b089cbf","slug":"cctv-cameras-will-be-installed-wifi-facility-will-be-available-barabanki-news-c-13-1-289853-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, मिलेगी वाईफाई की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, मिलेगी वाईफाई की सुविधा
Thu, 15 Jun 2023 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 15 Jun 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। नगर पंचायत सतरिख की बोर्ड बैठक बुधवार को अध्यक्ष रेहान कामिल की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान वार्ड के सभासदों ने नगर पंचायत क्षेत्र के अलग-अलग मोहल्लों में जलभराव, पेयजल आपूर्ति, नालियों के निर्माण, फॉगिंग एवं सड़कों का निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।
सभासदों ने बताया कि नगर के मोहल्ला कजियाना में जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं बाजार वार्ड में पाइपलाइन न बिछाए जाने के कारण पेयजल की आपूर्ति की समस्या बनी हुई है। समूचे नगर में मच्छरों के कारण होने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए सभासदों ने सभी वार्डों एवं नालियों में दवाओं के छिड़काव का प्रस्ताव रखा। इस पर सदन ने सर्वसम्मति से मंजूरी दी। बैठक के दौरान मुख्य रूप से नगर पंचायत के प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी सर्विलांस एवं वाईफाई की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रस्ताव मंजूर किया गया।
इसके साथ ही नगर वासियों को ठंडा पेयजल मिल सके, इसके लिए प्रमुख स्थानों पर वाटर कूलर लगाने के प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई। बैठक में सबसे पहले अधिशासी अधिकारी योगेश मिश्रा ने बैठक का एजेंडा पढ़कर सुनाया जिसे सदन ने सर्वसम्मति से पारित किया। इस मौके पर करीब ढाई करोड़ रुपए के विकास कार्यों के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। बैठक के दौरान सभासद मोहम्मद आरिफ फैज खान, आरिफा बानो, अफजाल अहमद, समीना बानो एवं अन्य लोग मौजूद रहे।