{"_id":"5f0f3ddd8ebc3e63db11ac31","slug":"cbse-result-barabanki-news-lko5309061187","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक स्कूल के जतिन बने जिले के टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिक स्कूल के जतिन बने जिले के टॉपर
विज्ञापन
जतिन वर्मा
- फोटो : BARABANKI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं कक्षा की परीक्षा में भी जिले के विद्यार्थियों ने अपनी मेधा का जलवा बिखेरा।
बुधवार को दोपहर में घोषित हुए परीक्षा परिणाम में जिले के सैनिक स्कूल के जतिन वर्मा ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले के टॉपर बने। नवोदय विद्यालय सोनिकपुर के छात्र शशांक चक्रवर्ती ने 97.6 फीसदी अंक के साथ दूसरे व सेंट्रल एकेडमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल की मिष्ठी जायसवाल 97 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही।
सीबीएसई की हाईस्कूल की परीक्षा में 94 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले 12 विद्यार्थियों ने टॉप-10 में जगह बनाई। इनमें दो छात्राएं हैं। टॉप-10 सूची में जगह बनाने वाले सैनिक पब्लिक स्कूल, नवोदय विद्यालय, सेंट्रल एकेडमी, केंद्रीय विद्यालय, बाबा गुरुकुल एकेडमी व एमबी कॉलेज के एक-एक तथा सेठ एम आर जयपुरिया तथा सेंट एंथोनी स्कूल के तीन-तीन छात्र है। चौथा व नवां स्थान पाने वाले दो-दो छात्र संयुक्त रूप से एक ही स्थान पर रहे।