फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Caught 17 quintals fake tomatoes and chili sauce

पकड़ा गया 17 क्विंटल नकली टोमैटो और चिली सॉस

Tue, 07 Mar 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Tue, 07 Mar 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
Caught 17 quintals fake tomatoes and chili sauce
पकड़ा गया 17 क्विंटल नकली टोमैटो और चिली सॉस - फोटो : अमर उजाला
एफएसडीए की टीम ने मंगलवार को नाका सतरिख स्थित सीताराम गली में खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वाली एक एजेंसी पर छापा मारा। जांच के दौरान गोदाम से करीब 17 क्विंटल नकली टोमैटो और चिली सास  पकड़ा गया। एजेंसी संचालक से जवाब तलब किया गया है। यहीं से सास और चिली के दो नमूने तथा रामसनेहीघाट स्थित एक ढाबे से दूध का नमूना भरकर जांच के लिए भेजा गया है।    
विज्ञापन

       
एफएसडीए के अभिहीत अधिकारी मनोज वर्मा ने नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेन्द्र कुमार आदि की टीम ने नाका सतरिख स्थित सीताराम गली में संचालित विकास इंटरप्राइजेज एजेंसी पर छापा मारा।
विज्ञापन


जांच के दौरान पाया गया कि इनके गोदाम में नकली टोमैटो और चिली सास भरा पड़ा है। एजेंसी संचालक रवि गुप्ता से चाबी लेकर जब गोदाम को खुलवाया गया और जांच शुरू की गई तो करीब 17 क्विंटल सास बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर टीम ने इसे नष्ट कराते हुए इनके नमूने भरकर जांच के लिए भेजे हैं। अभिलेखों की जांच की गई तो संचालक कोई अभिलेख भी नहीं दिखा सका है। अभिहीत अधिकारी ने बताया कि एजेंसी संचालक और जहां से माल क्रय किया गया है उसके संचालक को भी नोटिस भेजा जाएगा।             

धड़ल्ले से जारी मिलावटखोरी का कारोबार         
एफएसडीए द्वारा मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए त्योहारों के दौरान चलाए जाने वाला अभियान उसकी ही पोलपट्टी को खोल रहा है। शहर में एक एजेंसी से भारी मात्रा में नकली टोमैटो सास मिलने से यह साफ हो गया है कि लोगों की सेहत से खिलवाड़ एफएसडीए के अधिकारियों की मिली भगत के बिना संभव नहीं है।


विभाग की नाक के नीचे काला कारोबार हो रहा है और यह कैसे मान लिया जाए कि विभाग को इसकी भनक तक नहीं है। व्यापारियों की मानें तो अधिकारी अपना हिस्सा लेते हैं और गैरकानूनी कार्य की इसी तरह अनदेखी करते रहते हैं। जिससे नकली और मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वालों का कारोबार तेजी से अपने पांव पसार रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed