{"_id":"69e14b58f61c8a1f5b0e9353","slug":"cash-and-jewellery-stolen-from-kotedars-house-barabanki-news-c-315-1-brp1006-164469-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: कोटेदार के घर से नकदी व जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: कोटेदार के घर से नकदी व जेवर चोरी
Fri, 17 Apr 2026 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। असंद्रा के पूरब बेलांव गांव के कोटेदार सैफुल्लाह के यहां से लाखों की नकदी व जेवर चोरी हो गए। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद से गांव के लोग दहशत में हैं।
कोटेदार के अनुसार मंगलवार रात परिवार के सभी लोग खाना खाकर सो गए थे। इसी दौरान चोर दीवार के सहारे छत पर चढ़े और घर में घुस आए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर करीब 500 ग्राम चांदी के जेवर, कई सोने के जेवर और दो लाख 18 हजार रुपये नकद उठा ले गये।
बुधवार सुबह जब परिवार के लोग जगे तो कमरे के अंदर टूटी अलमारी व बिखरा सामान देखकर चौंक पड़े। तत्काल 112 नंबर पर सूचना दी। सीओ हैदरगढ़ समीर सिंह और थाना प्रभारी आलोक मणि त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे। फिंगरप्रिंट टीम को बुलाकर जांच कराई गई है। साक्ष्य एकत्र किए गए। जल्द ही घटना का खुलासा किया जााएगा।