फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Cases on 18 people, six arrested

18 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ केस, छह गिरफ्तार

Mon, 22 Feb 2021 01:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Cases on 18 people, six arrested
सआदतगंज (बाराबंकी)। मलौली गांव में सहन की भूमि के विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट में एक वृद्ध की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के 18 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।
विज्ञापन

मसौली थाना क्षेत्र के मलौली निवासी पुष्कर शुक्ला व रविंद्र शुक्ला के बीच सहन की भूमि को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर शनिवार को हुए विवाद में हथगोला व ईंट-पत्थर चलने से जयप्रकाश (65) की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

वहीं इनके पुत्र लक्ष्मण व पत्नी पुष्पा (60) समेत कई लोग घायल हुए थे। रविवार को जयप्रकाश का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा तो तनाव का माहौल व्याप्त हो गया। इसके चलते गांव में पुलिस व पीएसी बल की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस मामले में दोनों तरफ से हुई मारपीट में लोग घायल हुए हैं। इसके चलते पुलिस ने दोनों तरफ से 18 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव के लोगों ने पुलिस पर महिलाओं व बच्चों को बेवजह परेशान करने व थाने पर बैठाने का भी आरोप लगाया है।

एएसपी आरएस गौतम ने बताया कि एक तरफ से हत्या व दूसरी तरफ से जानलेवा हमले की धारा में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने छह आरोपियों को हिरासत में लिया है। एएसपी ने कहा कि पुलिस बेवजह किसी को परेशान नहीं कर रही है। जो लोग इस मामले में दोषी हैं, उन्हीं के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed