{"_id":"6420a000f4b907501d0fad84","slug":"case-on-member-and-partner-for-grabbing-two-lakhs-barabanki-news-c-13-1-149728-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: दो लाख हड़पने के आरोप में सभासद व साथी पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: दो लाख हड़पने के आरोप में सभासद व साथी पर केस
Mon, 27 Mar 2023 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 27 Mar 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। रेलवे के एक कर्मचारी ने सभासद समेत दो लोगों के खिलाफ दो लाख रुपये हड़पने का मुकदमा दर्ज कराया है। शहर के ओमनगर नईबस्ती निवासी जगदीश कुमार ने एडीजी लखनऊ जोन को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह उत्तर रेलवे के कर्मचारी हैं।
एक साल पहले सभासद संजय श्रीवास्तव ने अपने परिवार में शादी की बात कहते हुए दो लाख रुपये उधार मांगे और एक साल बाद वापस करने की बात कही थी। जगदीश को बिना नाम दर्ज किए एक चेक दे दी। साल भर बाद जब रुपये वापस मांगे तो संजय ने एक बॉन्ड दिया, जिसकी कंपनी बंद हो चुकी है।
पैसा मांगने पर संजय के साथी लल्लू तिवारी ने रुपये देने से मना कर दिया। रेलवे कर्मचारी ने बताया कि घर में बेटी का विवाह होने के कारण उन्हें पैसे की जरूरत है। शिकायती पत्र में आत्महत्या तक की चेतावनी दी है। एडीजी के निर्देश पर शहर कोतवाली पुलिस में सभासद और उनके साथी के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। एसएचओ संजय मौर्य ने बताया कि जांच की जा रही है।