फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   case of molestation of two female accountants has come to light in Sadar Tehsil in Barabanki

UP News: महिला लेखपालों पर डोली नीयत, भरी तहसील में मनचले युवकों ने कर दी ऐसी हरकत; भड़के लोग... खो बैठे आपा

Sat, 21 Dec 2024 02:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 21 Dec 2024 02:35 PM IST
सार

बारांबकी में महिला लेखपालों पर युवकों की नीयत डोल गई। भरी तहसील में मनचले युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। इससे लोग भड़क उठे। भाग रहे एक युवक को पकड़कर पीट दिया। मामला थाने पहुंचा। 

विज्ञापन
case of molestation of two female accountants has come to light in Sadar Tehsil in Barabanki
घटना के बाद कोतवाली पहुंचे लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के बाराबंकी में शनिवार को सदर तहसील में दो महिला लेखपालों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना के बाद बवाल हो गया। तीन चार लोगों को भीड़ ने दौड़ा लिया। एक को पकड़कर पिटाई कर दी। इससे तहसील में अफरातफरी मच गई। 

विज्ञापन


थोड़ी देर में शहर कोतवाली में दोनों पक्ष इकट्ठा हो गए। यहां तनाव के बीच भारी पुलिस बल मौजूद रहा। सूचना पर एडीएम न्यायिक इंद्रसेन ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। डीएम ने शांति व्यवस्था कायम रखने के निर्देश दिए। महिला लेखपाल की तहरीर पर केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

अभद्रता कर रहे लोगों को दौड़ा लिया

दो महिला लेखपालों ने बताया कि दोपहर करीब 12:30 बजे सदर तहसील गेट के पास से गुजर रही थीं। इसी दौरान दो तीन लोगों ने कमेंटबाजी की। महिला लेखपाल इसका विरोध जताया तो धमकी दी गई। फिर क्या था, कुछ ही देर में महिला लेखपालों के चिल्लाने पर अधिवक्ता और लेखपाल इकट्ठा हो गए। कथित रूप से अभद्रता कर रहे लोगों को दौड़ा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्ष ने तहरीर दी

इसमें एक पकड़ में आ गया। उसकी जमकर धुनाई कर दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात संभाले। कुछ ही देर में आक्रोशित लेखपाल शहर कोतवाली पहुंच गए। भीड़ जमा हो गई। यहां दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। शहर कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि हालात नियंत्रण में है। दोनों पक्ष से तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed