फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Case filed against two for beating businessman at former MLA's house

Barabanki News: पूर्व विधायक के घर व्यापारी की पिटाई के मामले में दो पर केस

Mon, 25 Sep 2023 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 25 Sep 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Case filed against two for beating businessman at former MLA's house
बाराबंकी। भाजपा के पूर्व विधायक शरद अवस्थी के घर सोफा का बकाया पैसा मांगने गए व्यापारी की पिटाई व कार में तोड़फोड़ का मामला सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। इसे लेकर खूब चर्चा हाे रही है।
विज्ञापन



शहर के केडी सिंह बाबू मार्ग पर सोफा की दुकान संचालित करने वाले व्यापारी अमिताभ पाठक ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि बीती 12 नवंबर को पूर्व विधायक शरद अवस्थी ने 93 हजार रुपये का सोफा खरीदा था। 40 हजार रुपये मिल गए थे, जबकि 53 हजार रुपये बकाया थे। पूर्व विधायक ने बताया था कि बाकी पैसा भूपेंद्र लेखपाल देंगे, लेकिन लेखपाल से केवल आश्वासन ही मिला।
विज्ञापन

21 सितंबर को वह पूर्व विधायक के यहां बकाया पैसा मांगने गए तो वहां मिले टीटू पांडेय और एक अन्य व्यक्ति ने सोफा व्यवसायी को जमकर पीटा। मोबाइल छीन लिया और कार में तोड़फोड़ की। विरोध करने पर जान से मारने के लिए दौड़ा लिया। कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed