{"_id":"6afe0cd6492341aedd0e9d9f","slug":"case-filed-against-four-people-including-a-gram-panchayat-officer-for-usurping-a-womans-land-barabanki-news-c-315-1-brp1006-184783-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: महिला की जमीन हड़पने में ग्राम पंचायत अधिकारी सहित चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: महिला की जमीन हड़पने में ग्राम पंचायत अधिकारी सहित चार पर रिपोर्ट
Thu, 19 Nov 2026 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 19 Nov 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
सतरिख। दौलतपुर मजरे बहलोलपुर निवासी शिवप्रसाद ने अदालत में अर्जी देकर बताया कि उनकी चचेरी दादी यशोदा देवी की कोई संतान नहीं थी। वह आजीवन उनके परिवार के साथ रहती थीं। 16 अगस्त 2025 को उनकी मृत्यु हो गई। आरोप है कि गांव के रघुवीर ने तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम प्रधान पुनवासी व गांव के सतगुरु के साथ मिलकर कूटरचित दस्तावेजों के जरिए यशोदा देवी के परिवार रजिस्टर में अपना नाम दर्ज करा लिया।
जबकि रघुवीर का नाम पहले से ही दूसरे परिवार रजिस्टर में दर्ज था। इसके बाद फर्जी वारिस बनकर उनकी चल-अचल संपत्ति अपने नाम करा ली शिकायत पर खंड विकास अधिकारी कार्यालय में जांच कराई गई तो अभिलेख नहीं मिले। आरोप लगाया कि 23 जून 2026 को दौलतपुर चौराहे पर आरोपितों ने मामले की पैरवी करने पर धमकी दी और पिटाई का प्रयास किया। सीओ सदर संगम कुमार ने बताया कि अदालत के आदेश पर रघुवीर, पुनवासी, सतगुरु व तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।