{"_id":"6853160fa5c1f52a160aa08a","slug":"case-filed-against-12-people-in-two-cases-of-harassment-of-women-barabanki-news-c-315-1-brp1006-141884-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: महिला उत्पीड़न के दो मामलों में 12 के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: महिला उत्पीड़न के दो मामलों में 12 के खिलाफ केस दर्ज
Thu, 19 Jun 2025 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 19 Jun 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
टिकैतनगर (बाराबंकी)। टिकैतनगर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने दहेज के लिए शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना तो दूसरी महिला ने पति के दूसरी शादी कर लेने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। दोनों मामलों में पुलिस 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है। अयोध्या जनपद के बीकापुर क्षेत्र के साली का पुरवा मजरे धर्मनपुर निवासी मधु सिंह की शादी नौ वर्ष पूर्व डेरेराजा गांव के जय सिंह के साथ हुई थी।
मधु ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही पति जय सिंह व ससुरालीजन दो लाख रुपये की मांग कर उसे परेशान करने लगे थे। जब मांग पूरी नहीं हुई तो उसे प्रताड़ित किया गया। आरोप लगाया कि 26 मई को डीजल डालकर उसे जलाने की कोशिश भी की गई।
वहीं, अजईमऊ की पिंकी का आरोप है कि गोंडा जनपद के पूरसुखमन पुरवा, थाना उमरी निवासी पति सोनू गौतम व अन्य ससुरालीजन बाइक, सोने की चेन और दो लाख रुपये नकद की मांग करते हुए ससुराल से निकाल दिया। 28 मई को उसके पति ने दूसरी शादी कर ली और दो जून की रात ससुराल पक्ष के लोग उसके मायके आकर जान से मारने की धमकी देने लगे। (संवाद)