{"_id":"2ec9d2b5514fb450e23d260ce50eeb67","slug":"case-against-clerk-for-publicity-of-wife-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी का प्रचार करने वाले लिपिक पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी का प्रचार करने वाले लिपिक पर केस
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने पर जिला पंचायत के वरिष्ठ लिपिक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के साथ ही एफआईआर दर्ज करने का आदेश जिलाधिकारी ने दिया है। इनके निलंबन के लिए शासन को पत्र भी लिखा गया है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे, चाहे वह अधिकारी, कर्मचारी हो अथवा कोई और व्यक्ति।
जिला पंचायत में वरिष्ठ लिपिक के पद पर तैनात दिनेश शर्मा अपनी पत्नी का चुनाव प्रचार कर रहे थे। उनकी पत्नी सिया लली उर्फ सीता विकास खंड सिद्धौर के ग्राम पंचायत उस्मानपुर में प्रधान पद का चुनाव लड़ रही हैं। जिलाधिकारी को दिनेश शर्मा के विरुद्ध आचार संहिता का उल्लंघन की शिकायत मिली थी, जो प्रथम दृष्टया सही पायी गयी।
जिलाधिकारी ने दिनेश शर्मा के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हेतु शासन को लिखा। उनके निलंबन की संस्तुति भी की है। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को निर्देश दिया है कि दिनेश शर्मा के विरुद्ध दंडात्मक विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित करें। जिला मजिस्ट्रेट ने जिला पंचायत के वरिष्ठ लिपिक दिनेश शर्मा के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के भी निर्देश दिए हैं।