{"_id":"5fe22db98ebc3e410f760c42","slug":"car-and-jewelry-stolen-from-businessman-s-house-barabanki-news-lko5562422168","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी के घर से कार और गहने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी के घर से कार और गहने चोरी
विज्ञापन
बाराबंकी। सूरतगंज कस्बे में सोमवार रात एक व्यापारी के घर में पीछे की दीवार फांदकर घुसे चोरों ने कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर 20 हजार रुपये की नकदी व करीब दो लाख के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। साथ ही कमरे में रखी चाभी हाथ लगने पर चोर दरवाजे पर खड़ी कार भी चुरा ले गए। मंगलवार सुबह घर के सदस्यों को कमरे में सामान बिखरा देख घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के सूरतगंज निवासी मो. नईम की कस्बे में ही घड़ी की दुकान है। नईम के मुताबिक, सोमवार रात पीछे की दीवार फांदकर घर में घुसे चोर कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर करीब दो लाख रुपये के गहने और 20 हजार रुपये कैश चुरा ले गए। साथ ही कमरे में रखी बोलेनो कार की चाभी हाथ लगने पर चोर दरवाजे पर खड़ी कार भी चुरा ले गए।
मंगलवार सुबह परिवारीजनों को कमरे में सामान बिखरा देख घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने सूरतगंज चौकी इंचार्ज सुरेशचंद्र मिश्र के साथ ही एसओ मनोज शर्मा को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसओ मनोज शर्मा ने बताया कि पीड़ित ने महज कार चोरी की तहरीर दी है। उसी आधार पर केस दर्ज कर घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर चोरों का पता लगाया जा रहा है।