फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   candidates property doubles in five years

पांच साल में ही विधायकों की बढ़ गई दो गुनी संपत्ति

Thu, 10 Feb 2022 01:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
candidates property doubles in five years
बाराबंकी। पांच साल के अंदर कई जनप्रतिनिधियों की संपत्ति दो गुना तक बढ़ी है, जबकि एक माननीय के ढाई साल के कार्यकाल में ही खासा इजाफा हुआ है। कोई लखपति से करोड़पति बन गया तो किसी ने जमीन के साथ खुद और पत्नी के लिए आभूषण खरीदे। 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद इस चुुनाव में भी भाग्य आजमा रहे उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिले के दौरान दिए शपथ पत्र के आधार पर संपत्ति में बढ़ोत्तरी होती दिख रही है।
विज्ञापन

रामनगर सीट से भाजपा उम्मीदवार शरद अवस्थी ने इस बार अपनी संपत्ति करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये शपथ पत्र में दर्शायी है, जबकि 2017 में इनके द्वारा स्वयं व पत्नी के पास करीब दो करोड़ से अधिक की संपत्ति दर्शायी गई थी। इस तरह पांच साल के अंदर संपत्ति में दो गुना इजाफा हुआ है। दरियाबाद से भाजपा प्रत्याशी रहे सतीश चंद्र शर्मा ने 2017 में पति पत्नी समेत करीब 57 लाख की संपत्ति दर्शाई गई थी। इस बार भी उन्होंने कुल संपत्ति 98 लाख 69 हजार 389 रुपये शपथ पत्र में दर्शाया है।
विज्ञापन

कुर्सी सीट से भाजपा प्रत्याशी रहे साकेंद्र प्रताप वर्मा के पास 2017 में 72 लाख रुपये की संपत्ति थी। पांच साल के अंदर इनकी संपत्ति में इजाफा होने के बाद एक करोड़ से अधिक में पहुंच गई है। बाराबंकी सीट से सपा उम्मीदवार धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव भी पीछे नहीं हैं। 2017 में इनकी पास जहां एक करोड़ 55 लाख की संपत्ति थी। वह अब बढ़ कर दो करोड़ 83 लाख रुपये हो गई। इसका उल्लेख उन्होंने शपथ पत्र में किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामनगर से सपा उम्मीदवार फरीद महफूज किदवई भी करोड़पति हैं। वर्ष 2012 में कुर्सी सीट से नामांकन पत्र में अपनी संपत्ति करीब तीन करोड़ 98 रुपये दर्शायी थी। जो इस बार चार करोड़ 85 लाख रुपये बताई है। इस प्रकार इनकी संपत्ति में करीब एक करोड़ का इजाफा हुआ है। वर्ष 2012 के चुनाव में रामनगर से सपा प्रत्याशी अरविंद सिंह गोप के पास 50 हजार की नकदी सहित 91 लाख की संपत्ति थी। 2017 में दिए ब्यौरे में 55 हजार नकद और एक करोड़ 23 लाख रुपये संपत्ति बताई थी।

दरियाबाद सीट से नामांकन पत्र दाखिले में गोप ने कुल संपत्ति एक करोड़ 27 लाख 69 हजार रुपये दर्शायी है। 2019 में हुए जैदपुर विधानसभा के उपचुनाव में सपा प्रत्याशी रहे गौरव रावत की बात करें तो उस समय इनकी संपत्ति 28 लाख 55 हजार शपथ पत्र में दर्शायी थी। इस बार उन्होंने कुल संपत्ति करीब 56 लाख रुपये बताई है। इन ढाई साल के कार्यकाल में इनकी संपत्ति में दो गुना इजाफा होता दिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed