फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Candidates contesting six times more than the designated seat for the post of Prime Minister

प्रधान पद पर निर्धारित सीट से छह गुना अधिक चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी

Tue, 20 Apr 2021 12:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Candidates contesting six times more than the designated seat for the post of Prime Minister
बाराबंकी। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद से चुनावी प्रचार में तेजी आ गई है। गांव की सरकार का मुखिया बनने के लिए निर्धारित 1161 सीटों पर 6608 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतर चुके हैं। औसतन एक सीट पर छह प्रत्याशी के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। वहीं बीडीसी के निर्धारित 1440 सीटो में से जहां 25 सीटों पर एक-एक नामांकन दाखिल होने से इनका निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। वहीं शेष बची 1415 सीटों पर अब 6696 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होता दिख रहा है। जिले के कुछ ग्राम पंचायतें ऐसी भी हैं जहां कहीं पर कम मतदाताओं की अपेक्षा प्रत्याशियों की संख्या बहुत ज्यादा है तो कहीं मतदाता अधिक है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में रविवार को नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन के बाद नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसके बाद प्रत्याशियों द्वारा मतदाताओं से मेल जोल बढ़ाने, रामजोहार के साथ घर-घर पहुंच कर वोट मांगने के दौर में काफी तेजी आ गई है। गांव की सरकार का मुखिया (प्रधान) बनने के लिए भारी संख्या में प्रत्याशी चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं। आलम यह है कि 1161 प्रधान पद पर छह हजार 608 प्रत्याशी आमने-सामने भिड़ रहे हैं। औसतन देखे तो एक सीट पर छह प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। इसी प्रकार बीडीसी की कुल 1440 सीटों में से 25 सीटों पर निर्विरोध चुने जाने के चलते शेष 1415 सीटों पर अब छह हजार 696 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। हर कोई अपनी जीत का दावा करते हुए तेजी से प्रचार में लग गया है। प्रत्याशी कोरोना संकट के बीच मतदाताओं के घर-घर पहुंचने के साथ सोशल मीडिया पर भी जमकर प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक--पद--प्रत्याशियों की संख्या (प्रधान पद)
बंकी- 62-374
मसौली- 56-345
देवा- 88-467
हरख- 76-405
फतेहपुर- 96-529
निंदूरा- 88-562
रामनगर-76-417
सूरतगंज- 103-566
बनीकोडर- 87-538
दरियाबाद- 71-375
पूरेडलई- 51-303
सि.गौसपुर-73-416
हैदरगढ़- 72-461
त्रिवेदीगंज- 66-339
सिद्धौर- 96-510
---------------------------------
कुल पद-1161-प्रत्याशी- 6608
---------------------------------
ब्लॉक-पद-प्रत्याशी (बीडीसी)
बंकी-92-393
मसौली-93-492
देवा- 100-410
हरख- 90-369
फतेहपुर- 112-455
निंदूरा- 114-529
रामनगर-90-416
सूरतगंज-111-552
बनीकोडर- 105-536
दरियाबाद-86-545
पूरेडलई- 66-381
सि.गौसपुर-91-450
हैदरगढ़- 93-377
त्रिवेदीगंज- 89-353
सिद्धौर- 108-438
-------------------------------------------------------------------------------------------
कुल पद-1440- (25 निर्विरोध होने से चुनाव हो रहा है 1415 पदों पर) प्रत्याशी-6696
-------------------------------------------------------------------------------------------
कहीं वोटर अधिक तो प्रत्याशी कम, कहीं इसका उल्टा
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विकासखंड सिरौलीगौसपुर की दो ऐसी ग्राम पंचायतें ऐसी हैं जहां वोटर अधिक है प्रत्याशी कम है, वहीं दूसरी ग्राम पंचायत में वोटर कम है परंतु प्रत्याशी सबसे अधिक हैं। इन पंचायतों में चुनावी मुकाबला काफी रोचक देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत इस ब्लॉक में 73 ग्राम पंचायतें हैं। जिनके सापेक्ष प्रधान पद के लिए 416 प्रत्याशी इस चुनावी महासमर में जोर आजमाइश के लिए उतर चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक ग्राम पंचायत कटका में 2300 मतदाताओं के सापेक्ष मात्र दो प्रत्याशी आमने सामने हैं। जबकि ग्राम पंचायत करोरा में 1057 मतदाताओं के सापेक्ष 16 प्रत्याशी चुनावी मैदान में भाग्य आजमा रहे हैं। इन दोनों पंचायतों में मुकाबला काफी रोचक हो सकता है। इसी प्रकार रामनगर ब्लॉक के बुढवल ग्राम पंचायत में भी मात्र दो महिला प्रत्याशियों के बीच टक्कर है। यहां करीब 16 सौ मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed