{"_id":"5a2980c54f1c1ba7678c02ad","slug":"canal-cut-one-thousand-bigha-crop-steep","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर कटी, एक हजार बीघा फसल डूबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर कटी, एक हजार बीघा फसल डूबी
बाराबंकी
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
दरियाबाद के शारदा सहायक नहर कटने से मदारपुर गांव में घरों में घुसा पानी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभागीय देखरेख के अभाव में गुरुवार की भोर शारदा सहायक नहर खंड दरियाबाद 72 किलोमीटर पर कोदायपुर गांव के पास करीब साढ़े छह मीटर कट गई। जिससे आसपास की करीब एक हजार बीघा गेहूं, सरसों, आलू की फसल जलमग्न हो गई। खेत में चारों तरफ पानी ही पानी दिख रहा है। नहर का पानी लोगों के घरों तक भी पहुंच गया है। सूचना पर एसडीएम, अधिशासी अभियंता, तहसीलदार पहुंचे और नहर की पटान का कार्य शुरू कराया।
शारदा सहायक नहर खंड दरियाबाद कोदायपुर गांव के पास कट गई। जिससे नहर का पानी आसपास के खेतों में भर गया। ग्रामीणों ने नहर कटने की जानकारी सिंचाई विभाग के कर्मचारियों को दी। सूचना पर अधिशासी अभियंता सुप्रभात सिंह, एसडीएम राहुल यादव, तहसीलदार पंकज दीक्षित मौके पर पहुंचे और नहर की कटान को पाटने का कार्य शुरू हुआ।
बल्ली व बोरी लगाकर पटान करने में कर्मचारी जुटे रहे। तेज बहाव के कारण कटान के आसपास के खेत बालू से पट गए हैं। नहर कटने से भल्लर यादव, रामसिंह यादव, छब्बन, राजेंद्र मौर्या, अंसार, बिंद्रा, उदयराज, मुन्नी, पदुम, ध्रुव प्रसाद, विक्रम, मिश्रीलाल, छेदू, सहजराम, सुंदर व भगोले, जगरूप, महादेव, कौशल आदि किसानों की गेहूं, आलू व सरसों की फसल समेत करीब एक हजार बीघा फसल जलमग्न हो गई है। नहर कटने से न्यामतगंज अलियाबाद संपर्क मार्ग से दरियाबाद जाने वाला मार्ग जलमग्न हो गया जिससे काफी देर तक आवागमन प्रभावित रहा। बरहुआ गांव में किसानों के घरों तक पानी पहुंच गया।