फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Canal cut, 500 bigha crop submerged

नहर कटी, 500 बीघा फसल जलमग्न

Thu, 23 Mar 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Thu, 23 Mar 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
Canal cut, 500 bigha crop submerged
डूबी फसल - फोटो : अमर उजाला
विभागीय देखरेख के अभाव में बुधवार की देर रात नवाबगंज रजबहा नानमऊ गांव के पास कट गया। जिससे आसपास की करीब पांच सौ बीघा मेंथा, लहसुन, गेहूं, की फसल जलमग्न हो गई। खेत में चारों तरफ पानी ही पानी दिख रहा है।
विज्ञापन


लोगों के घरों की देहरी तक पानी पहुंच गया। बुधवार की भोर खेत गए एक ग्रामीण ने माइनर कटने की जानकारी गांव वालों को दी। ग्रामीणों ने कटान बंद करने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए। गुरुवार सुबह सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने कटान की पटाई करनी शुरू कर दी।      
विज्ञापन

 
सिंचाई विभाग की उदासीनता के चलते हरख ब्लॉक के नानमऊ गांव के पास बुधवार की रात नवाबगंज रजबहा करीब बारह मीटर कट गई। किसानों की सूचना के बाद भी रात में कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा। तेज बहाव के कारण किसानों की करीब पांच सौ बीघा मेंथा, गेहूं, लहसून व प्याज की फसल डूब गई। किसानों का कहना है कि तीन दिन पहले इसी जगह पर कटान हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटाई के बाद भी उसी जगह से पानी का रिसाव हो रहा था। किसानों व ग्राम प्रधान ओम प्रकाश वर्मा इसकी जानकारी सिंचाई विभाग को दी थी। लेकिन विभाग ने ध्यान नहीं दिया। गांव के किसान संजय लाला, रामचंद्र, संजय वर्मा, बलराम सिंह, अमित कुमार, दारा सिंह आदि का कहना है कि नहर की कटान होने से मेंथा की फसल डूब गई है।

इन ग्रामीणों ने बताया कि फसल पानी में डूब जाने से यह पूरी तरह से नष्ट हो जाएगी। बताया कि इस साल माइनर की सफाई नहीं कराई गई। सूचना के करीब 11 घंटे बाद वृहस्पतिवार सुबह सिंचाई विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मरम्मत का कार्य शुरू किया है।       

फतहाबाद तक पहुंचा पानी
हरख ब्लॉक में नानमऊ गांव के पास नवाबगंज रजबहा कटने से पानी रात भर बहता रहा और कटान के स्थान से करीब आठ किलोमीटर तक एक नाले से होते हुए पानी बाराबंकी शहर के निकट फतहाबाद तक पहुंच गया है। जिससे एक भट्ठे के पास छेदानगर व सरांय अकबराबाद के किसानों की खेतों में खड़ी गेंहू व मेंथा की फसल डूब गई। 


नवाबगंज रजबहा कटने का मामला संज्ञान में नहीं है। यदि रजबहा कटा है तो सिंचाई विभाग से इस संबंध में जानकारी की जाएगी और जिसकी लापरवाही होगी उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -एके सिंह, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed