फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Cable box burnt, electricity supply to 300 villages disrupted.

Barabanki News: केबल बाॅक्स जला, 300 गांवों की बिजली ठप

Fri, 29 Dec 2023 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 29 Dec 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Cable box burnt, electricity supply to 300 villages disrupted.
सूरतगंज (बाराबंकी)। निंदूरा बिजली उपकेंद्र में केबल बाॅक्स जलने से करीब 300 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बृहस्पतिवार शाम तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। इससे करीब दो लाख आबादी को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


निंदूरा स्थित बिजली उपकेंद्र में बुधवार देर रात अचानक केबल बाॅक्स जल गया, जिससे सूरतगंज, मोहम्मदपुर, चंदूरा, रायपुर टांडा, मौसंडी, बिछला, हेतमापुर, लालपुर, बरैय्या समेत करीब 300 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे बृहस्पतिवार सुबह लोगों को पानी के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोग मोबाइल तक चार्ज नहीं कर पाए। शाम तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। इससे करीब दो लाख आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जेई एसपी मिश्र का कहना है कि केबल बॉक्स जल गया था, उसे दुरुस्त कर लिया गया है। कुछ फाॅल्ट और भी है, उसे दुरुस्त कर जल्द ही बिजली आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन





एक ही फीडर से 60 गांवों को दी जा रही बिजली
कोटवाधाम (बाराबंकी)। कोटवाधाम बिजली उपकेंद्र का एक फीडर बंद पड़ा है। ऐसे में एक ही फीडर से बिजली आपूर्ति की जा रही है। इससे कई-कई घंटे बिजली गुल रहती है। बुधवार रात करीब दो बजे तराई क्षेत्र में फेस उड़ने के बाद पूरे क्षेत्र की बिजली आठ घंटे गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोटवाधाम बिजली उपकेंद्र में दो फीडर सनावा और हरहारी है। एक माह पहले सनावा फीडर में तकनीकी खराबी आई थी, जिसके बाद बिजली आपूर्ति हरहारी फीडर से चलाई जा रही है। एक फीडर के सहारे चल रहे 60 गांवों में किसी एक स्थान पर फाॅल्ट होने से पूरे 60 गांवों की बिजली ठप हो जाती है। इससे लोगों को कठिनाई झेलनी पड़ रही है। फीडर खराब होने से क्षेत्र में बिजली समस्या बनी हुई है। जेई एनएल चौधरी ने बताया कि फीडर सही करवाने की मांग की गई है। जल्द ही दुुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed