{"_id":"696a95aed147c4c7020bb4ac","slug":"businessmans-body-found-hanging-in-tin-shed-barabanki-news-c-315-1-brp1006-156482-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: टिनशेड में फंदे से लटका मिला व्यवसायी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: टिनशेड में फंदे से लटका मिला व्यवसायी का शव
Sat, 17 Jan 2026 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 17 Jan 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
सफदरगंज। बजहा गांव में एक व्यवसायी का शव खेत में बने टिनशेड के अंदर फंदे से लटका मिला। थाना सफदरगंज इलाके में हुई इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच में पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तय होगी।
पुलिस के अनुसार बजहा गांव निवासी कुलदीप वर्मा (40) की बजहा चौराहे पर मोटरसाइकिल पार्ट्स की दुकान है। परिजनों के अनुसार बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे वह दुकान बंद कर घर आए थे, इसके बाद खेत की ओर चले गए। शुक्रवार सुबह पत्नी सीमा देवी घर से कुछ दूर मवेशियों को चारा देने खेत पहुंचीं, तो सबमर्सिबल पंप के पास बने टिनशेड में रस्सी के फंदे के सहारे उनका शव लटका देख चीखने चिल्लाने लगीं।
शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाना सफदरगंज पुलिस को दी । पुलिस ने शव को नीचे उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पुत्र घनश्याम ने बताया कि पिता ने किसी प्रकार की परेशानी या तनाव की जानकारी परिवार से साझा नहीं की थी। थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हो सकेगी।