{"_id":"6493339da188df424e03e49e","slug":"businessman-missing-17-lakh-rupees-case-on-three-barabanki-news-c-13-1-299749-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 17 लाख रुपये उधार देने वाला व्यापारी लापता, तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 17 लाख रुपये उधार देने वाला व्यापारी लापता, तीन पर केस
Wed, 21 Jun 2023 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 21 Jun 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
- पत्नी ने जताई अपहरण के बाद हत्या की आशंका
- छह जून से लापता चल रहा है शहर का कारोबारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यापारी संदिग्ध हालात में 6 जून से लापता है। लापता व्यापारी की पत्नी ने एसपी से मिलकर पति की तलाश किए जाने की गुहार लगाई है। बताया कि उसके पति ने तीन लोगों को करीब 17 लाख रुपये उधार दिया था। आरोप है कि इन्हीं लोगों ने उधार लिया पैसा वापस न करने की नियत से पति का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी गई है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ पैसा हड़पने व अपहरण का केस दर्ज कर व्यापारी की तलाश शुरू कर दी है।
शहर के लाजपतनगर मोहल्ले की महिला अनुपम राजपूत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति की दुकान में हरख निवासी राहुल वर्मा काम करता था। उसका घर तक आना जाना था। राहुल ने उसके पति से पांच लाख रुपये उधार लिए थे। इसी प्रकार सतरिख थाना क्षेत्र के ताहीपुर गांव निवासी व वर्तमान में लखनऊ के वृंदावन योजना निवासी डॉ. ललित कुमार रावत ने 10 लाख रुपये व ट्रांसपोर्ट व्यापारी राजू ने दो लाख रुपये उधार लिए थे। कई बार उधार दिया पैसा मांगने के बाद भी तीनों पैसा वापस नहीं लौटा रहे थे। इससे उनके पति काफी परेशान रहते थे। पति के लापता होने के बाद ये तीनों भी नहीं मिल रहे हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि इन्ही तीनों ने साजिश कर पति का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी है। शहर कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।