{"_id":"67acefba7ee0c17d910485d7","slug":"business-spread-on-the-road-from-patel-tirahe-to-ramnagar-mor-barabanki-news-c-315-1-brp1005-133203-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: पटेल तिराहे से रामनगर मोड़ तक सड़क पर फैला कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: पटेल तिराहे से रामनगर मोड़ तक सड़क पर फैला कारोबार
Thu, 13 Feb 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 13 Feb 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। निगरानी व रोकथाम न होने से डीएम कार्यालय के सामने से लेकर रामनगर मोड़ तक फिर अतिक्रमण हावी हो गया है। फुटपाथ से लेकर सड़क तक वाहन खड़े होने व पटरी दुकानदारों का फैला कारोबार जाम की परेशानी को बढ़ा रहा है। आए दिन इस रूट पर वाहनों की बेतरतीब पार्किंग के कारण वाहन चालकों को घंटों जाम में फंसना पड़ता है।
इस इलाके को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए सीओ की अगुवाई में एक माह पूर्व पुलिस व नगरपालिका टीम ने अभियान चलाकर सड़क व फुटपाथ पर हुए अतिक्रमण को हटवाया था। लेकिन निगरानी व रोकथाम न होने से खाली कराए गए फुटपाथ व सड़कें फिर से अतिक्रमण की चपेट में आ गए हैं।
फुटपाथ ही नहीं, सड़क तक कब्जा
फोटो- 03
लखपेड़ाबाग चौराहा के निकट स्टेडियम के पास अतिक्रमण हटवाया गया था। लेकिन यहां पर बाइक की दुकानें फिर सज गई हैं। पूरी फुटपाथ से लेकर सड़क तक बाइक बाजार वालों का कब्जा है।
विज्ञापन
सड़क तक खड़े रहते खराब वाहन
लाजपत नगर के पास सड़क के दोनों ओर पुरानी बाइकों की मरम्मत व बिक्री के लिए शोरूम संचालित हैं। पटरी बिल्कुल भी खाली नहीं रहती। यहीं दक्षिणी पटरी पर चार पहिया व दुपहिया वाहन की मरम्मत वाले काबिज हैं। खराब वाहनों को सड़क तक खड़ा किया जाता है।
सड़क पर ठेले व खोमचे वालों का कब्जा
शहर के धनोखर चौराहे पर ठेले व खोमचे वालों का जमावड़ा रहता है। दुकानदार अपना सामान फुटपाथ से लेकर सड़क तक फैलाए रहते हैं। ऐसे में पैदल निकलना भी दुश्वार रहता है। इसी तरह निबलेट से धनोखर जाने वाले मार्ग पर मार्ग पर फुटपाथ ही नहीं सड़क तक दुकानें सजी हैं।
सड़क किनारे पटरी को पूरी तरह खाली रखने की सख्त चेतावनी है। इसके बावजूद कब्जा करने वालों को हटवाने के लिए फिर से टीम भेजकर संबंधित सड़कों व फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त बनवाया जाएगा। साथ ही अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ भी जुर्माना लगाने की कार्रवाई होगी।
-संजय कुमार शुक्ल, ईओ नगर पालिका