{"_id":"6849cd0e68c7872e2907bd01","slug":"business-on-the-roadside-traffic-difficult-barabanki-news-c-315-brb1001-141345-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सड़क की पटरी पर कारोबार, आवागमन दुश्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सड़क की पटरी पर कारोबार, आवागमन दुश्वार
Thu, 12 Jun 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 12 Jun 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
कोठी (बाराबंकी)। सड़कों की पटरी पर फैला कारोबार आवागमन में दुश्वारी बढ़ा रहा है। कैसरगंज चौराहा के निकट सिद्धौर मार्ग, सेमरावां, कोठी चौराहा, सैदनपुर से लेकर भानमऊ तक सड़क की पटरी खाली नहीं है। यहां कब्जा कर मौरंग व बालू की ठेकी के साथ ही चाय, सब्जी व फल की दुकानें सजा रखी हैं। इससे लोगों को आए दिन जाम की समस्या से जूझना पड़ता है।
शिकायत के बाद भी इसकी रोकथाम को लेकर जिम्मेदार उदासीन बने हैं। नियमों के तहत इसकी रोकथाम के लिए लोक निर्माण विभाग को रोड साइड कंट्रोल एक्ट के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए। लोक निर्माण विभाग के जेई प्रबोध मिश्रा ने बताया कि अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को जल्द ही नोटिस दी जाएगी। नोटिस की अवधि में अतिक्रमण नहीं हटाया तो सामान जब्त कर लिया जाएगा। (संवाद)