{"_id":"6811277fb9309374b10ca07e","slug":"buses-and-trains-are-crowded-due-to-wedding-season-travelling-is-difficult-barabanki-news-c-315-1-brp1005-138252-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सहालग से बसों व ट्रेनों में भीड़, सफर करना दुश्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सहालग से बसों व ट्रेनों में भीड़, सफर करना दुश्वार
Wed, 30 Apr 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। सहालग के कारण बसों व ट्रेनों में भीड़ के कारण आम लोगों के लिए सफर करना दुश्वार हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी रोजी रोटी के कारण दैनिक तौर पर आवागमन करने वाले यात्रियों की उठाना पड़ रही है। बसों के साथ ही ट्रेनों में भी सीटें फुल हो जने से यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए महंगी दर पर निजी वाहनों से सफर करने को विवश होना पड़ रहा है। मंगलवार सुबह लखनऊ जाने के लिए बसों का टोटा रहा। इस दौरान बमुश्किल बस स्टेशन पर पहुंचने वाली बसों में सीट पाने के लिए यात्रियों में मारामारी मची रही।
सहालग तेज होने के कारण बाराबंकी रेलवे स्टेशन से दैनिक, साप्ताहिक व हफ्ते में तीन दिन चलने वाली ट्रेनों में भीड़ अधिक चल रही है। अवध एक्सप्रेस, कैफियत एक्सप्रेस, वैशाली सुपरफास्ट, अवध असम एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस, बाघ एक्सप्रेस पहले से ही फुल हैं। ट्रेनों के बाद अब बसों में भी यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। लखनऊ अयोध्या हाईवे स्थित चौपुला पर आने वाली बसें लखनऊ से ही भरी आ रही हैं। देवा रोड स्थित बस स्टेशन पर लखनऊ जाने के लिए बसें कम रही। जैसे ही कोई बस आती, बस में सीट पाने के लिए दौड़ पड़ते।
इसके चलते बसों में सीट पाने के लिए यात्री खिड़की से ही अपना सामान बसों में रखते दिखे। पूछताछ काउंटर पर बसों के आने और जाने की जानकारी न मिलने से यात्रियों को गर्मी में तेज धूप के बीच गंतव्य तक पहुंचने के लिए घंटों बसों का इंतजार करने की परेशानी भी उठाना पड़ रही है। मंगलवार को सुबह करीब सवा नौ बजे लखनऊ जाने के लिए पहुंची पहली बस को देख यात्रियों की भीड सीट पाने की जद्दोजहद में जुटी दिखी। यही हाल हैदरगढ रूट की बसों का भी रहा।
विज्ञापन
एआरएम जमीला खातून ने बताया कि अनुबंध समाप्त हो जाने के कारण सभी रूटों पर संचालित रोडवेज की बसों की संख्या में कम हुई है। वर्तमान में विभिन्न रूटों पर 79 बसों का ही संचालन हो पा रहा है। इस कारण यात्रियों को सफर करने में होने वाली परेशानी से बचाने के लिए बसों की संख्या बढ़ाने की मांग भी मुख्यालय स्तर पर की गई है। जल्द ही अनुबंधित बसों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।