{"_id":"69b31ab629bb853a090bc6db","slug":"bus-stations-are-deserted-passengers-are-jostling-on-the-roadside-barabanki-news-c-315-1-brp1005-161179-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बस स्टेशन सूने, सड़क किनारे धक्के खा रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बस स्टेशन सूने, सड़क किनारे धक्के खा रहे यात्री
Fri, 13 Mar 2026 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। बस स्टेशनों के बजाय सड़कों पर रोडवेज बसों के रुकने और यात्रियों को बैठाने व उतारने की परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। तमाम निर्देश के बाद भी चालक व परिचालक बसों का ठहराव बस स्टेशन पर नहीं कर रहे हैं। शहर का अंतर जनपदीय बस स्टेशन हो अथवा रामनगर या हैदरगढ़, सभी जगह कमोबेश एक सी हालत है। इससे रोजाना काफी संख्या में यात्रियों को सड़क किनारे न केवल धक्के खाने पड़ते हैं वरन जान दांव पर लगाकर गंतव्य तक पहुंचने के लिए बस पकड़ना पड़ती है। सड़क पर बसों का ठहराव होने से जाम की परेशानी भी कायम बनी है।
जिला मुख्यालय में अंतर जनपदीय बस स्टेशन पर बसें नहीं आती हैं, हाईवे से ही होकर गुजर जाती हैं। ऐसे में यात्रियों को लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर चौपुला के पास यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ता है। पूर्व में परिवहन मंत्री ने बसों को शहर के अंदर बस स्टेशन से होकर ही बसों को जाने का निर्देश दिया था लेकिन इसका पालन नहीं हो सका। हाल यह है कि नवीन बस स्टेशन पर सन्नाटा पसरा रहता है और बस के लिए यात्री चौपुला पर बस का इंतजार करते हैं।
हैदरगढ़ बस स्टेशन का निर्माण भी सवा तीन करोड़ रुपये से चार साल पहले हुआ था। हैदरगढ़ डिपो में करीब सौ बसों का संचालन लखनऊ से हो रहा है। हैदरगढ़ स्टेशन पर मात्र बाराबंकी डिपो की अनुबंधित बस मिलती है। रायबरेली के लिए सुबह ही दो बस जाती है। लखनऊ, गोसाईगंज, जगदीशपुर, मुसाफिरखाना, बछरांवा, सुबेहा, शुकुलबाजार के लिए स्टेशन से कोई बस नहीं है। इसके चलते सवारियों को चौराहे पर आकर बसों का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
इसी तरह बाराबंकी-बहराइच हाईवे के रामनगर चौराहे पर बने बस स्टेशन पर बसें नहीं रुकती हैं। यात्रियों को हाईवे किनारे खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। इससे लाखों की लागत से बने बस स्टॉप सिर्फ शोपीस बने नजर आते हैं।
वर्जन
बस स्टेशनों पर यात्रियों से जुड़ी सभी सुविधाएं मुहैया हैं। मुख्यालय स्तर से भी सख्त निर्देश है कि बसों का ठहराव निर्धारित स्टेशन पर ही किया जाए। इसके बावजूद लंबी दूरी की बसें हाईवे से होकर गुजर जाती हैं, इसको लेकर आरएम को पत्र भेजकर संबंधित चालकों व परिचालकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा गया है।
जमीला खातून, एआरएम