फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Bus station without staff, arbitrariness in operation of buses

Barabanki News: गिरिजाघरों में हुई विशेष प्रार्थनाएं, गूंजा मैरी क्रिसमस

Sat, 27 Dec 2025 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 27 Dec 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Bus station without staff, arbitrariness in operation of buses
बाराबंकी। क्रिसमस पर बृहस्पतिवार को रंग बिरंगी रोशनी से सजे गिरजाघरों व चर्चों में विशेष प्रार्थनाओं का दौर देर रात तक चलता रहा। प्रार्थना सभा खत्म होने के बाद लोगों ने एक दूसरे को मैरी क्रिसमस कर प्रभु यीशु के जन्म की बधाई देते हुए केक काट कर खुशियां मनाई।उल्लासपूर्ण माहौल में बच्चों से लेकर बड़ों तक ने तरह-तरह के पकवानों को स्वाद भी चखा। सेंट एंथोनी स्कूल में प्रभु यीशु के जन्म पर आधारित झांकी आकर्षण का केंद्र रही। लोगों ने खूब सेल्फी भी ली।
विज्ञापन

मेथोडिस्ट चर्च में विशेष प्रार्थना सभा में लोगों ने हिस्सा लिया और कैंडल जलाई। पादरी विनय फिलिप दयाल ने यीशु के संदेश सुनाए। कहा कि अहिंसा व्यक्ति का सबसे बड़ा धर्म है जिसका सभी को पालन करना चाहिए। स्टोफर, लिली, सतीश दयाल आदि ने कैरल गाए। सेंट एंथोनी स्थित चर्च में प्रभु यीशु का जन्म का जश्न मनाया गया। जैसे-जैसे प्रभु के जन्म की बेला नजदीक आने लगी, हर कोई उत्साहित हो उठा। आया है, आया है प्रभु यीशु आया है.. आदि गीत गाए।
विज्ञापन

यीशु का जन्म होते ही लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी और मैरी क्रिसमस गूंज उठा। इस दौरान आनंद भवन स्थित चर्च में भी मसीह समाज के लोगों की भीड़ जुटी रही। कैरल गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। लोगाें ने कैंडल जलाकर प्रभु यीशु को याद किया। सियोन चर्च में प्रभु यीशु का जन्म धूमधाम से मनाया गय और केक बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed