{"_id":"5b4e29944f1c1b3c748b573a","slug":"bus-service-started","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन हजार की आबादी के लिए शुरु हुई बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन हजार की आबादी के लिए शुरु हुई बस सेवा
Amarujala Bureau
Updated Tue, 17 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
लोगों को राहत
- फोटो : अमर उजाला
परिवहन निगम द्वारा मंगलवार को जिले के चार व सीतापुर जिले के पांच गांवों के लिए बस सेवा शुरू कर दी गई है। इससे तीन हजार की आबादी को परिवहन सेवा का लाभ मिल सकेगा। एआरएम आरएस वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर मितौरा स्टापेज से बस का रवाना किया।
विज्ञापन
जिले की मितौरा-तालगांव बाया बेलहरा तक अनुबंधित बस सेवा का शुभारंभ मंगलवार को किया गया। एआरएम आरएस वर्मा ने बताया कि मितौरा रूट पर कोई वाहन सुविधा न होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इस रूट प बस चलाए जाने को लेकर लोगों से लेकर जनप्रतिनिधियों ने आरएम कार्यालय लखनऊ भेजा था। आरएम के आदेश पर यह सुविधा शुरु की गई। मितौरा गांव में अस्थाई स्टापेज बनाया गया है।
विज्ञापन
ग्राम सभा मितौरा से फतेहपुर, बाराबंकी होते लखनऊ के लिए सुबह 6.15 बजे रवाना होगी और शाम 4.30 से रवाना होगी। बजे लखनऊ, बाराबंकी, देवा, फतेहपुर, जगईपुर, महोदना, मुंडवा, मुडिय़ा होते हुए सीतापुर जनपद के अहिरनपुरवा, देवरिया, कंजिया जहानपुर, निदानपुर, भौजीपुरवा, गुडिय़ा आदि गांव को जोड़ेगी। इसके अतिरिक्त तालगांव, मिठवारा, मियागंज, लहसी आदि गांव परिवहन निगम से सेवित होंगे। सुबह इसका संचालन मितौरा गांव से और समापन भी मितौरा गांव में होगा।
विज्ञापन