फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Bus collides with truck, one dead, injures 10 people

खड़े ट्रक से टकराई बस, एक की मौत 10 लोग घायल

Mon, 27 Nov 2017 11:42 PM IST
बाराबंकी
बाराबंकी Updated Mon, 27 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bus collides with truck, one dead, injures 10 people
बाराबंकी में असेनी मोड़ के निकट एनएच 28 पर दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बस। - फोटो : अमर उजाला
नगर कोतवाली क्षेत्र के असेनी मोड़ पर खड़े एक ट्रक से गोरखपुर से चारबाग लखनऊ जा रही रोडवेज की एक बस टकरा गई। बस में आगे बैठे एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक, परिचालक समेत दस यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से सात यात्रियों को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया है। जहां तीन लोग ट्राॅमा सेंटर में भर्ती हुए हैं। यात्रियों ने चालक के नींद आने पर हादसे की वजह बताई है। 
विज्ञापन


सोमवार की भोर हाईवे पर असेनी के पास खड़े ट्रक में गोरखपुर से लखनऊ जा रही रोडवेज की एक बस जा घुसी। इस हादसे में बस में सवार यात्री सिकंदर(32) पुत्र कुवंर सिंह निवासी सगमाडीह देवरखा, थाना गोपालपुर जिला गोपालगंज बिहार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बस चालक चंद्रशेखर(48) निवासी मुबारकपुर थाना सफदरगंज, परिचालक सौदागर(28) निवासी उचहुवा थाना तरवा जिला आजमगढ़ व अरुण कुमार(32) निवासी कानपुर व अवंतिका(21) निवासी कानपुर, जलालुद्दीन(55) निवासी पुरसौली थाना गगहा जिला गोरखपुर समेत करीब दस यात्री चोटिल हो गए।
विज्ञापन


इनमें से बस चालक, परिचालक समेत सौदागर, चंद्रशेखर, अवंतिका, अरुण व जलालुद्दीन को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां से सभी को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। जहां चंद्रशेखर, सौदागर व जलालुद्दीन का इलाज ट्रॉमा सेंटर में, बाकी का निजी अस्पतालों में चल रहा है। हादसे में घायल जलालुद्दीन ने बताया कि वह दुबई जाने के लिए घर से निकले थे। कोतवाल दिनेश सिंह ने बताया कि सिर्फ एक व्यक्ति सिकंदर की मौत की सूचना है अन्य सभी का लखनऊ में इलाज हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed