फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   bunty babli arrested

विवाह करने के बाद झांसा देकर रात में ही गायब हो जाती थी दुल्हन

Sun, 30 Jun 2019 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
bunty babli arrested
बाराबंकी। शादी का झांसा देकर अविवाहितों को लाखों का चूना लगाने वाले गिरोह का पुलिस ने शनिवार को खुलासा किया। पुलिस ने आरोपी जालसाज युवक और युवती को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

इन्हें बाराबंकी स्टेशन से पकड़ा गया। पूछताछ में पता चला कि गिरोह अविवाहित लोगों को लड़की दिखाकर शादी का झांसा देकर लाखों रुपए लूट लेता था। पूछताछ में पता चला कि बिहार का ये गिरोह कई जिलों में स्थानीय लोगों की मदद से अपने काम को अंजाम देता था।
विज्ञापन

एएसपी उत्तरी आरएस गौतम ने बताया कि शनिवार को शहर कोतवाल धर्मेंद्र कुमार रघुवंशी और उनकी टीम ने रेलवे स्टेशन से दोनों आरोपियों को पकड़ा।
आरोपी युवक रूदल बिहार के मुंगेर जिला का रहने वाला है और युवती भी वहीं की है। पुलिस के मुताबिक, ये लोग जिले के किसी महंगे होटल में रुकते थे।
रूदल स्थानीय सूत्रों से उस व्यक्ति की तलाश करता था, जो अविवाहित हो और उसकी उम्र ज्यादा हो। अगर कोई किसी युवती को खरीदने की इच्छा जताता, तो गिरोह अन्य सदस्य से सम्पर्क करवा देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डील फाइनल होने के बाद युवती उपलब्ध करवा दी जाती थी। यही नहीं, गिरोह उन लोगों को भी टारगेट करते थे जिनकी शादी किसी कारण से नहीं हो पा रही होती थी।
अधेड़ हो रहे इन कुंवारे लोगों को रूदल सजी धजी फूल कुमारी को दूर से दिखा देता था। इसके बाद सौदेबाजी शुरू हो जाती थी। 80 हजार से लेकर डेढ़ लाख तक रकम तय होती और इस रकम को रूदल बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर करवा लेता।
इसके बाद विवाह कर उसी रात में युवती ससुराल से चुपके से फरार हो जाती। एएसपी ने बताया कि कई दिनों से दोनों आरोपियों ने शहर में डेरा डाल रखा था। एक युवक इनके झांसे में आया, लेकिन उसे शक हो गया।

उसने कोतवाल को सूचना दी। पुलिस ने जाल बिछा कर निगरानी शुरू की। एक अन्य युवक को बतौर क्लाइंट भेजा गया, सब तय हो गया। रकम खाते में भेजने से पहले पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed