{"_id":"66f6a5146eeac7166a0a192d","slug":"bullion-robbery-case-statement-of-mangeshs-sister-and-mother-recorded-barabanki-news-c-103-1-slp1005-119749-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सराफा डकैती कांड- मंगेश की बहन व मां का बयान दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सराफा डकैती कांड- मंगेश की बहन व मां का बयान दर्ज
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सराफा डकैती कांड में पुलिस एनकाउंटर हो रही मजिस्ट्रेटी जांच में बृहस्पतिवार को लंभुआ एसडीएम विदुषी सिंह ने मंगेश यादव की बहन व मां का बयान दर्ज किया। इससे पहले मंगेश यादव के शव का पोस्टमाॅर्टम करने वाले तीन डॉक्टरों का बयान दर्ज किया गया था। बृहस्पतिवार को मजिस्ट्रेटी जांच की समय सीमा समाप्त हो गई है।
कोतवाली नगर के चौक ठठेरी बाजार में 28 अगस्त को भरत जी सोनी की दुकान में हुई डकैती में जौनपुर जिले के बक्सा थाने के अगरौरा गांव निवासी मंगेश यादव का नाम सामने आया था। पांच सितंबर को कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के मिश्रपुर पुरैना गांव के पास एसटीएफ की मुठभेड़ में मंगेश यादव मारा गया था। मंगेश यादव के परिजनों के साथ ही विपक्षी दलों की ओर से एनकाउंटर पर उठाए जा रहे सवालों के बीच जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रेटी जांच कराने का आदेश दिया था।
लंभुआ की एसडीएम विदुषी सिंह को मजिस्ट्रेटी सौंपी गई थी। मंगेश के शव का पोस्टमाॅर्टम करने वाले तीन चिकित्सकों का बयान 23 सितंबर को दर्ज किया गया था। बृहस्पतिवार को अंतिम दिन मंगेश की बहन प्रिंसी व मां शीला ने एसडीएम को अपना बयान दर्ज कराया।