{"_id":"680d2d87ad64ad3f3b007ea9","slug":"bullion-market-decorated-on-akshaya-tritiya-hustle-bustle-begins-barabanki-news-c-315-1-brp1005-138061-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: अक्षय तृतीया पर सजा सराफा बाजार, चहल-पहल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: अक्षय तृतीया पर सजा सराफा बाजार, चहल-पहल शुरू
Sun, 27 Apr 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। अक्षय तृतीया से पहले एक लाख के पार हुए सोने की कीमत के बावजूद अक्षय तृतीया को लेकर सराफा बाजार में चहल-पहल शुरू हो गई है। सराफा बाजार खरीदारों के लिए सजधज कर तैयार होने लगे हैं। खरीदारों को लुभाने के लिए सराफा कारोबारियों ने इस बर लाइट वेट ज्वैलरी की नई रेंज उतारी है। बाजार में ब्रांडेड कंपनी समेत हालमार्क ज्वैलरी की भी खूब डिमांड है। बीते एक पखवारे में सोने के दाम में करीब 25 हजार रुपये प्रति दस ग्राम तो चांदी में करीब 14 हजार रुपये प्रति किग्रा की तेजी आई है।
खरमास के बाद से ही दोनों धातुओं की कीमत में तेजी आने का जो दौर शुरू हुआ वह लगातार कायम है। इसके बाद भी लोगों का रुझान सोने में निवेश करने को लेकर कम नहीं हुआ है। शहर की मुख्य बाजार घंटाघर व धनोखर बाजार में सहालग पर हो रहे कारोबार से सराफा व्यवसायियों के चेहरे खिले दिख रहे हैं। बाजार में मैसिका, बुलगारी, कार्टियार, टिफनी, वैन क्लिस, युग, वीके कास्टिंग, आरएम शुभ, पीडीएम आदि ब्रांड की ज्वैलरी का कलेक्शन भी मौजूद है। सराफा व्यवसायी अनंत कुमार व श्यामजी ने बताया कि ट्रेड वार के बीच मुद्रा स्फीति के दबाव और अस्थिर माहौल का असर सोने की कीमतों पर पड़ा है। निवेश के लिहाज से सबसे बेहतर विकल्प है।
फैशन, आस्था व स्टाइल एक साथ
जिले में किसी कंपनी का ब्रांडेड शोरूम न होने के कारण ज्यादातर खरीदारों को खरीद के लिए लखनऊ तक की दौड़ लगाना पड़ती है। बीते मंगलवार को सोना की कीमत 1,01,500 रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंच गई थी। सोने की आसमान छूती कीमतों को देखते हुए बाजार में आई लाइटवेट ज्वैलरी की नई रेंज खरीदारों को खास तौर पर लुभा रही है।
विज्ञापन
बाजार में सोने के जेवरों में स्टाइलिश हार में देवी देवताओं की आकृतियां खास हैं। इसमें फैशन आस्था और स्टाइल एक साथ दिख रहा है। इंडो वेस्टर्न ज्वैलरी, एंटिक, रोज गोल्ड के अलावा गुजरात की नक्काशी, राजस्थान की मीनाकारी और जयपुर के जड़ाऊ सेट भी हैं।