फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   bullies beat up man for demanding his wages In Barabanki urinated in his mouth hurt youth committed suicide

UP News: मजदूरी का पैसा मांगने पर दबंगों ने जमकर पीटा... मुंह में किया पेशाब; आहत होकर युवक ने दे दी जान

Sat, 15 Mar 2025 08:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 15 Mar 2025 08:23 PM IST
सार

दोपहर करीब 2 बजे सूचना मिली कि योगेंद्र का शव घर क पीछे खेत के पास लगे एक पेड़ में फंदे से लटका पाया गया। परिजनों ने पुलिस को 15 सेकेंड का एक वीडियो भी दिया। इसमें युवक पेड़ पर कपड़े का फंदा बनाकर बैठा है। वहीं, पांच सेकेंड की ऑडियो रिकार्डिंग में उसने इन लोगों को मौत का जिम्मेदार भी बताया है।

विज्ञापन
bullies beat up man for demanding his wages In Barabanki urinated in his mouth hurt youth committed suicide
Anuj Crime - फोटो : istock

विस्तार

यूपी के बाराबंकी में मजदूरी का पैसा मांगने पर गांव के ही दबंग युवक को बंधक बनाकर ले गए। उसे जमकर पीटा। उसके मुंह में पेशाब किया। इससे आहत होकर युवक ने पेड़ में फंदे से लटककर जान दे दी। घटना के बाद युवक का फांसी लगाने का वीडियो एवं ऑडियो रिकार्डिंग वायरल हो रही है। छह लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज हुआ है।

विज्ञापन


घटना टिकैतनगर थाना क्षेत्र के गोबरहा गांव की है। गांव निवासी राकेश मिश्रा ने बताया कि गांव के ही राम कुमार ठेकेदारी करते हैं। राकेश का पुत्र योगेन्द्र मिश्रा (24) इनके पास मजदूरी करता था। बेटा योगेन्द्र 12 मार्च को सुल्तानपुर जिले में की गई मजदूरी का 3500 रुपये मांगने रामकुमार के घर गया था। लेकिन, यहां पैसा देने के बजाय योगेंद्र की पिटाई की दी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: दक्षिण कोरिया राजवंश परिवार ने अयोध्या में पूर्वजों को किया नमन, क्वीन-हो मेमोरियल का किया भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन

बंधक बनाकर ले गए

योगेन्द्र वहां से बचकर योगेंद्र घर आया ही था कि रामकुमार, मनीष, सोनू, कल्लू, व कल्लू के पुत्र अमरीष व मोहन पहुंच गए। यहां भी लाठी डंडों से योगेंद्र को जमकर पीटा। बचाने आए पिता राकेश को भी मारा पीटा। योगेंद्र को बंधक बनाकर ले गए। वहां भी बांध कर पीटा और मुंह में पेशाब किया। इसके बाद धमकाकर छोड़ दिया। इसके बाद भी मन नहीं भरा तो शुक्रवार को होली के दिन पीएचसी के पास फिर मारा। 

पीआरवी पहुंची मगर गंभीरता से नहीं लिया

घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। घटना से गांव में तनाव है। होली के दिन योगेंद्र से हुई मारपीट की सूचना पाकर यूपी 112 की पीआरवी मौके पर पहुंची थी। लेकिन पुलिस कर्मियों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और थाने आने की बात कहकर लौट गए।

टिकैतनगर कोतवाल रत्नेश पांडेय ने बताया कि छह लोगों पर केस दर्ज कर तलाश की जा रही है। मुंह में पेशाब करने की बात परिजनों ने तहरीर में नहीं लिखी है, बाद में यह आरोप लगाया है। इस बिंदु पर जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed