{"_id":"6907c2a8550372b668049ecd","slug":"bulldozers-roared-for-the-second-day-in-mahadeva-2000-square-meters-of-land-vacated-barabanki-news-c-315-1-brp1006-151003-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: महादेवा में दूसरे दिन भी गरजा बुल्डोजर, 2000 वर्गमीटर जमीन खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: महादेवा में दूसरे दिन भी गरजा बुल्डोजर, 2000 वर्गमीटर जमीन खाली
विज्ञापन
श्रीलोधेश्वर महादेवा में अवैध निर्माण पर चलाए जा रहे बुलडोजर।
- फोटो : श्रीलोधेश्वर महादेवा में अवैध निर्माण पर चलाए जा रहे बुलडोजर।
रामनगर। तीर्थस्थल श्री लोधेश्वर महादेवा में प्रस्तावित महादेवा कॉरिडोर को लेकर रविवार को दूसरे दिन भी बुलडोजर गरजा। शनिवार को जहां 15 दुकानों के साथ ही रियाज कॉम्प्लेक्स को ढहाया गया था। रविवार सुबह एक मकान और दुकानों के अवशेषों को भी जमींदोज कर दिया गया। करीब 2000 वर्गमीटर जमीन मुक्त कराई गई है, जिसकी कीमत करोड़ों में है।
महादेवा कॉरिडोर को लेकर बनने वाली मुख्य सड़क की जमीन पर दीन मोहम्मद, रियाज, अजय आदित्य तिवारी समेत 13 लोगों का कब्जा पाया गया था। 11 मार्च 2025 को एसडीएम कार्यालय से सभी को एक सप्ताह के भीतर अवैध निर्माण हटाने का नोटिस दिया गया था।
संबंधित पक्षों ने सिविल कोर्ट से स्थगन आदेश प्राप्त कर लिया था, लेकिन मामला जब अपर जिला जज की अदालत में पहुंचा तो उन्होंने स्थगन आदेश निरस्त करते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई का रास्ता साफ कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद डीएम शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर एक संयुक्त टीम ने शनिवार को कार्रवाई के पहले दिन रियाज कॉम्प्लेक्स सहित 15 दुकानें गिराई थीं।
रविवार सुबह करीब आठ बजे, रामनगर की जॉइंट मजिस्ट्रेट गुंजिता अग्रवाल, फतेहपुर के एसडीएम कार्तिकेय सिंह, सीओ रामनगर गरिमा पंत समेत भारी पुलिस बल और तीन जेसीबी व एक पोकलैंड मशीन के साथ मौके पर पहुंचे। सुरक्षा घेरे में दुकानों के अवशेषों को जमींदोज किया गया और उसके बाद लोक निर्माण विभाग के डंपरों से मलबा हटाने का कार्य शुरू हुआ।
पूरी कार्रवाई के दौरान महादेवा बाजार में भारी पुलिस तैनाती रही। सुबह से ही लोग कार्रवाई को देखने के लिए जुटते रहे और स्थल के आसपास भारी भीड़ जमा रही। अब सड़क का निर्माण होगा।