फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   buisnessman bought 4 times wheat than government agencies

सरकारी से चार गुना ज्यादा व्यापारियों ने खरीदा गेहूं

Sun, 12 Jun 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
buisnessman bought 4 times wheat than government agencies
बाराबंकी। सरकार से करीब चार गुना ज्यादा गेहूं व्यापारियों ने खरीद डाला। मंडी में दर्ज आंकड़े इस बात का खुलासा भी कर रहे हैं। लेकिन केंद्रों पर तैनात प्रभारी अपनी खामियों को छिपाने के लिए तरह-तरह के तर्क दे रहे हैं। इससे साफ होता है कि केंद्र प्रभारियों ने गेहूं खरीद में कोई रुचि नहीं दिखाई, जिसके चलते इस वर्ष सबसे कम गेहूं की खरीद हुई है।
विज्ञापन

नवीन मंडी और सफदरगंज मंडी परिषद में दर्ज आंकड़ों को देखा जाए तो व्यापारियों ने करीब 65 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद की, जबकि सरकारी क्रय केंद्रों पर महज 15 हजार क्विंटल की गेहूं की खरीद की जा सकी। व्यापारियों की खरीद सरकारी खरीद से चार गुना ज्यादा है। सरकारी खरीद न होने पर केंद्र प्रभारी अपनी खामियां छिपाने के लिए तरह-तरह के तर्क दे रहे हैं।
विज्ञापन

प्रभारियों का कहना है कि इस वर्ष गेहूं का मूल्य खुले बाजार में 21 सौ रुपये प्रति क्विंटल रहा, जो समर्थन मूल्य से कहीं ज्यादा रहा यहीं कारण है कि किसान अपना गेहूं लेकर सरकारी क्रय केंद्रों पर नहीं आए। जबकि किसानों का आरोप है कि केंद्रों पर तैनात प्रभारियों ने गेहूं खरीद में कोई रुचि नहीं दिखाई और किसानों से संपर्क तक करने का प्रयास नहीं किया। जिसके चलते इस वर्ष सबसे कम गेहूं की खरीद हुई। इसका व्यापारियों ने खूब फायदा उठाया। यही कारण रहा है कि इस वर्ष गेहूं की खरीद सरकारी से ज्यादा व्यापारी करने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिक बाजार मूल्य से केंद्रों पर नहीं आए किसान
सरकारी गेहूं की खरीद ज्यादा से ज्यादा हो, इसके लिए पूरे प्रयास किए गए। गांवों में जाकर किसानों से संपर्क किया गया, उन्हें सरकारी केंद्रों पर गेहूं लाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। लेकिन बाजार मूल्य अधिक होने के कारण किसान सरकारी केंद्रों पर अपना गेहूं लेकर नहीं आये।
रमेश कुमार, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed