फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Building a critical care unit will provide better treatment.

Barabanki News: क्रिटिकल केयर यूनिट बनने से मिलेगा बेहतर इलाज

Sun, 26 Nov 2023 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 26 Nov 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Building a critical care unit will provide better treatment.
बाराबंकी। सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति बहुत गंभीर है। इसी का नतीजा है कि स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार सुधार भी हो रहा है। आने वाले दिनों में जिला अस्पताल में भी सभी प्रकार के उपचार की सुविधा होगी। सांसद ने ये बातें शनिवार को जिला अस्पताल में क्रिटिकल केयर यूनिट, ऑक्सीजन प्लांट, डिजिटल एक्स-रे और फायर फाइटिंग सिस्टम के शिलान्यास के दौरान कहीं।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि देश की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए कई योजनाओं पर कार्य कर रही है और धीरे-धीरे यह योजनाएं धरातल पर आने भी लगी हैं। कहा कि जिला अस्पताल में जिस दिन क्रिटिकल केयर यूनिट बनकर तैयार हो जाएगी, उस दिन गंभीर मरीजों को लखनऊ जाने से निजात मिल जाएगी और उन्हें जिला अस्पताल में ही बेहतर उपचार की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन


उन्होंने सीएमएस ब्रजेश कुमार से कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार की सुविधा मिले, इसका पूरा प्रयास किया जाए। इस मौके एमएलसी अंगद सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, प्रभारी सीएमओ डॉ. डीके श्रीवास्तव, सीएमएस महिला डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. राजेश कुशवाहा, डॉ. राेहित प्रसाद, डॉ. अमित वर्मा, दीपक जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed