{"_id":"60a7fd1d8ebc3e4fac5464c5","slug":"bsp-memorandom-barabanki-news-lko5790200183","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं तो मामले को सदन में उठाएगी बसपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं तो मामले को सदन में उठाएगी बसपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। रामसनेहीघाट मामले को लेकर बसपा के एक प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को एडीएम से भेंटकर एक ज्ञापन सौंपा और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। नेताओं ने कहा कि यदि दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो बसपा इस मामले को सदन में उठाएगी।
नेता विधान परिषद दिनेश चंद्र के नेतृत्व में बसपा के एक प्रतिनिधि मंडल ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा। पूर्व एमएलसी नौशाद अली ने कहा कि रामसनेहीघाट तहसील परिसर में बने सौ साल पुराने निर्माण को जिला प्रशासन ने अवैध तरीके से गिरा दिया। इस मामले में तत्काल दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसे अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए इन्हें बर्खास्त किया जाए।
दिनेश चंद्र ने आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारियों ने सरकार के इशारे पर जिस तरह से वाहवाही लूटने के लिए विधि विरुद्ध कार्य किया है उसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। नेताओं ने निर्दोषों पर दर्ज एफआईआर वापस लिए जाने और निर्माण को नए सिरे से बनाए जाने की मांग करते हुए कहा कि यदि ऐसा नहीं हुुुआ तो बसपा आरपार की लड़ाई लड़ेगी। इस मौके पर मंडल प्रभारी अजय गौतम, मो. मुबासिर, विमल गौतम, फराज किदवई, तारिक किदवई, अनिल गौतम, संजय सोनी, आरपी गौतम, आरडी राव, अरविंद यादव आदि मौजूद रहे।