{"_id":"6a3d8cb862f74489550c9cf1","slug":"brother-pursuing-sisters-rape-case-beaten-to-death-barabanki-news-c-315-1-brp1005-172126-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बहन से दुष्कर्म के मामले की पैरवी कर रहे भाई की पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बहन से दुष्कर्म के मामले की पैरवी कर रहे भाई की पीटकर हत्या
Fri, 26 Jun 2026 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। सिद्धौर-केसरगंज रोड पर बसंतपुर गांव के पास बुधवार दोपहर कार की टक्कर से युवक की मौत के मामले में उनकी बहन के पति, जेठ और ससुर के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। मामले को पहले सड़क हादसा बताया गया था, पर असल मामला कोर्ट में पेशी के बहाने बुलाकर पहले रॉड से जमकर पीटा गया, फिर कार से कुचल दिया। खून से लथपथ उसे किसी तरह उसके दोस्त व मौसेरे भाई अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुटी है।
हैदरगढ़ के एक गांव निवासी मृतक के बड़े भाई के मुताबिक, करीब एक साल पहले उनकी बहन की शादी कोठी क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। शादी के बाद ससुरालपक्ष के एक युवक ने उनकी बहन के साथ दुष्कर्म किया था। उस पर एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसी मामले में सुलह के लिए उनकी बहन पर दबाव बनाया जा रहा था।
ससुरालवालों की प्रताड़ना से आजिज आकर करीब एक माह पहले बहन मायके चली आई थी। तीन दिन पहले अतुल उसे जबरन विदा कराने आया था, जिसको लेकर विवाद हुआ था। उसके अगले दिन अतुल ने उनके छोटे भाई को फोन करके झूठ कहा कि दुष्कर्म वाले केस में 24 जून को बाराबंकी में पेशी है।
विज्ञापन
छोटा भाई जब बहन को लेकर कोर्ट पहुंचा तो पता चला कि पेशी चार अगस्त को है। इस पर भाई काफी नाराज हुआ। उसने बहन को रिश्तेदारों के साथ घर भेज दिया और इस मसले पर बात करने के लिए मौसी के बेटे और दोस्त के साथ बाइक से बहन की ससुराल के लिए निकल गया।
इसी दौरान बसंतपुर गांव के पास बहन का पति, उसका जेठ और ससुर ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने लोहे की रॉड से उन पर हमला किया, जिससे तीनों बाइक से गिर गए। इसके बाद भाई की बेरहमी से पिटाई की गई और फिर कार से कुचल दिया।
गंभीर रूप से घायल भाई को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एसएचओ कोठी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
लगातार लोकेशन लेता रहा बहन का पति
मृतक के मौसेरे भाई के मुताबिक, 24 जून को अतुल बार-बार काॅल कर रहा था। वह लोकेशन पूछ रहा था। उसने कहा था कि कोर्ट के बाहर ही रुकना, वह आ रहा है। हालांकि, उसकी बात नहीं सुनी गई और कोर्ट से सही जानकारी पता कर ली गई। इसके बाद भी अतुल लगातार फोन करके मिलने के लिए दबाव बना रहा था, जिसके चलते दोपहर करीब एक बजे तीनों बहन की ससुराल के लिए निकला था।
नंबर प्लेट पर लिखा है अपर जिलाधिकारी
वारदात में जिस चार पहिया वाहन का इस्तेमाल हुआ, उसकी नंबर प्लेट पर अपर जिलाधिकारी लिखा हुआ है। वारदात के समय नंबर प्लेट वहीं गिर गई थी। बताया गया कि गाड़ी किसी और के नाम पंजीकृत है, लेकिन इसे अतुल ही चलाता है।
गाड़ी में फंसकर काफी दूर घिसटा था मोहित
ये भी बताया गया कि जब गाड़ी से टक्कर लगी तो उसके कपड़े बोनट में फंस गए थे। गाड़ी के साथ वह काफी दूर तक घिसटता चला गया था, जिसके कारण उसके कपड़े फट गए थे और काफी गहरी चोट लगी थी।