फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Brother murdered in minor dispute

मामूली विवाद में भाई की हत्या

Mon, 02 May 2022 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Brother murdered in minor dispute
देवा (बाराबंकी)। युवक ने दरवाजे पर लगा पेड़ काटने से रोक रहे बड़े भाई की हंसिया से काटकर हत्या कर दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव के पास से ही हत्या के आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा गया। घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही गिरफ्तार आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

घटना कोतवाली क्षेत्र देवा के कोना गांव के मजरे हुसैनमऊ की है। मृतक के पिता अर्जुन के मुताबिक रविवार की दोपहर उसका छोटा बेटा राजेंद्र घर के बाहर लगे जामुन के पेड़ को काट रहा था। इसी दौरान वहां पहुंचा नौमीलाल गौतम (55) पेड़ काटने से रोकने लगा। धीरे-धीरे बात कहासुनी तक पहुंच गई। इसी बीच आवेश में आकर राजेंद्र ने नौमीलाल के ऊपर लाठी-डंडे व हंसिया से ताबड़तोड़ वारकर उसे मरणासन्न कर दिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल नौमीलाल को सीएससी देवा भेजवाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। क्षेत्राधिकारी नगर आतिश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताते हैं कि नौमीलाल अपने माता-पिता के साथ पुराने घर में रहता था। उसका छोटा भाई राजेंद्र वहां से कुछ दूर स्थित कॉलोनी के मकान में रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौमीलाल वर्षों से पूरे परिवार का भरण-पोषण करता चला आ रहा था। ढाई बीघा पैतृक जमीन पर खेती करने के अलावा वह मजदूरी कर माता-पिता तथा राजेंद्र के परिवार का खर्चा चलाता था। रिश्तों को तार-तार कर देने वाले इस हत्याकांड को लेकर पूरे गांव में दहशत का माहौल है। लोग बताते हैं कि राजेंद्र मनबढ़ है, वह अपने घर-परिवार से ज्यादा मतलब नहीं रखता है। इसी वजह से पूरे घर-परिवार की जिम्मेदारी नौमीलाल के ऊपर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed