{"_id":"66906329d0782589f001bb15","slug":"brother-murdered-a-sweeper-while-she-was-sleeping-sent-to-jail-barabanki-news-c-315-1-brp1006-120404-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: भाई ने सोते समय की थी सफाईकर्मी की हत्या, भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: भाई ने सोते समय की थी सफाईकर्मी की हत्या, भेजा गया जेल
Fri, 12 Jul 2024 04:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 12 Jul 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। थाना क्षेत्र बदोसराय के मुरई गांव में सफाईकर्मी अरविंद वर्मा की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके सगे छोटे भाई वीरेंद्र ने की थी। पुलिस के अनुसार वीरेंद्र के संबंध भाभी से थे। उसने बीमा के पांच लाख रुपये हथियाने व उसकी जगह भाभी को नौकरी दिलाने के मकसद से भाई को सोते समय गोली मारी थी। आरोपी को गिरफ्तारी के बाद एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन सभागार में घटना का खुलासा किया।
थाना बदोसराय के मुरई मजरे मधनापुर गांव निवासी सफाईकर्मी अरविंद कुमार की बीती पांच जुलाई को गांव में ही नवनिर्मित मकान के अगले कमरे में सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बताया गया कि खिड़की से गोली चलाकर हत्या की गई। एसपी ने बताया कि वैज्ञानिक परीक्षण में स्पष्ट हुआ कि गोली खिड़की से नहीं नजदीक से मारी गर्ई। घटना के वक्त उस मकान में अरविंद के अलावा उसका भाई वीरेंद्र कुमार भी सोया था। मृतक का छोटा भाई वीरेंद्र प्रॉपर्टी आदि का काम करता है। उसने कई लोगों से पैसे उधार लिए थे। अरविंद ने वेतन से कुछ लोगों के पैसे भी अदा किए। इसी को लेकर वीरेंद्र व अरविंद में तनाव था। जांच में पता लगा कि वीरेंद्र के अवैध संबंध अरविंद की पत्नी से हैं। वह अक्सर भाभी से मिलने बाराबंकी में किराये के मकान पर जाता था। वीरेंद्र को पता था कि अरविंद ने पांच लाख रुपये का बीमा कराया है। उसकी हत्या से भाभी को मृतक आश्रित की नौकरी मिल जाएगी। यह सोचकर उसने रात करीब ढाई बजे अरविंद को गोली मार दी। पुलिस ने तमंचा बरामद कर आरोपी को जेल भेजा है।