{"_id":"67318e3e26441fcc660a7a95","slug":"young-man-jumped-from-third-floor-of-house-in-custody-of-chinhat-police-in-lucknow-he-seriously-injured-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: हिरासत में तीसरी मंजिल से कूदा युवक... गंभीर घायल, चोरी का सामान बरामद करने ले गई थी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: हिरासत में तीसरी मंजिल से कूदा युवक... गंभीर घायल, चोरी का सामान बरामद करने ले गई थी पुलिस
Mon, 11 Nov 2024 10:34 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 11 Nov 2024 10:34 AM IST
सार
राजधानी में युवक पुलिस हिरासत में तीसरी मंजिल से कूद गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस इसे लेकर चोरी का सामान बरामद करने गई थी।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
राजधानी लखनऊ में चिनहट पुलिस की अभिरक्षा में युवक मकान की तीसरी मंजिल से कूद गया। युवक के कंधे व पैर पर चोट लगी। पुलिस ने उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
चिनहट पुलिस ने मल्हौर के रहने वाले राहुल नाम के युवक को चोरी के आरोप में पकड़ा। शनिवार रात पुलिस उसे मल्हौर स्थित एक मकान से चोरी का सामान बरामद करने के लिए लेकर पहुंची। तभी युवक तीसरी मंजिल से कूद गया। यह देख पुलिस कर्मी भागकर नीचे पहुंचे। राहुल के कंधे व पैर पर गंभीर चोट लगी थी। पुलिस ने इलाज के लिए उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: ...तो भारत की धरती छोड़ देता शूटर, एसटीएफ ने बॉर्डर पर दबोचा; पूछताछ में उगले कई राज
विज्ञापन
मल्हौर एक मकान ले गई थी पुलिस
डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह का कहना है कि युवक के पास से कुछ सामान मिला था। बाकी की बरामदगी के लिए पुलिस उसे मल्हौर एक मकान ले गई थी। जहां से वह कूद गया। डॉक्टर ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।
लैपटॉप चोरी की सूचना थी
वहीं, एसओ चिनहट भरत पाठक का तर्क है कि एक व्यक्ति ने पुलिस को लैपटॉप चोरी की सूचना दी थी। राहुल के पास उसका लैपटॉप होने की बात बताई थी। पुलिस को देखते ही युवक छत से कूद गया।