फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Barabanki Nagar Nikay Election: Sheela Singh wins on Nawabganj nagar Palika.

Barabanki Nagar Nikay: सपा की शीला सिंह संभालेंगी शहर की सरकार, चार नगर पंचायत पर भी सपा जीती

Sun, 14 May 2023 03:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 14 May 2023 03:15 PM IST
सार

बाराबंकी की नवाबगंज नगर पालिका अध्यक्ष पद पर सपा की शीला सिंह ने जीत दर्ज की है। जिले के चार नगर पंचायतों पर भी सपा ने जीत दर्ज की है। दो पर भाजपा जबकि सात पर निर्दलीय प्रत्याशियों को जीत हासिल हुई है।

विज्ञापन
Barabanki Nagar Nikay Election: Sheela Singh wins on Nawabganj nagar Palika.
विजयी सपा प्रत्याशी शीला सिंह को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

निकाय चुनाव में नगर पालिका नवाबगंज से समाजवादी पार्टी ने भाजपा को करारी शिकस्त दे दी। यहां सपा की शीला सिंह ने भाजपा की निवर्तमान चेयरमैन शशि श्रीवास्तव को बड़े अंतर से हरा दिया। इसके अलावा नगर पंचायत फतेहपुर, सुबेहा, बेलहरा और सतरिख में भी सपा ने जीत दर्ज की। भाजपा को इस चुनाव में सिर्फ दो सीटों दरियाबाद व सिद्धौर से ही संतोष करना पड़ा। छह नगर पंचायत अध्यक्ष पदों पर दलीय प्रत्याशियों को हराकर निर्दलीयों ने जीत दर्ज की है।

विज्ञापन


शनिवार सुबह आठ बजे से शहर के जीआईसी समेत सभी तहसीलों पर मतगणना शुरू हुई। नगर पालिका नवाबगंज में अध्यक्ष पद पर निवर्तमान चेयरमैन शशि श्रीवास्तव और सपा प्रत्याशी शीला सिंह के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। हालांकि, सपा प्रत्याशी ने डाक मतपत्रों में ही बढ़त बना ली थी जो आखिर तक जारी रही। 13 राउंड तक हुई नवाबगंज की मतगणना में शीला सिंह ने 38100 मत प्राप्त कर 15593 के अंतर से जीत दर्ज की। भाजपा की शशि श्रीवास्तव को 22507 मतों से संतोष करना पड़ा। नगर पंचायत फतेहपुर में सपा के इरशाद अहमद को 10333 मत प्राप्त हुए, जबकि भाजपा प्रत्याशी महंत हेमंतदास को 7309 मतों से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन


सुबेहा में सपा के देवीदीन ने 442 मतों से भाजपा के मनीराम को हराया। बेलहरा में सपा की शबाना खातून को 2404 मत मिले जबकि भाजपा की कमला देवी को 4921 मत मिले। सतरिख से सपा के रेहान कामिल ने 3041 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। राज्यमंत्री सतीश शर्मा के विधान सभा क्षेत्र की टिकैतनगर सीट पर भाजपा के जगदीश प्रसाद गुप्ता ने दोबारा जीत दर्ज की। दरियाबाद से निर्दलीय रुकसाना बानो ने 3865 मत प्राप्त कर भाजपा की संजू जायसवाल पर जीत दर्ज की। नवगठित रामसनेहीघाट में निर्दलीय ज्ञान प्रकाश ने भाजपा की कुसुमलता वर्मा को करीब एक हजार मतों के अंतराल से हरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैदरगढ़ से भाजपा से बागी हुए आलोक तिवारी ने सिर्फ चार मतों से पूर्व विधायक सुंदरलाल दीक्षित की पुत्रवधू व भाजपा प्रत्याशी को शिकस्त दी। सिद्धौर नगर पंचायत से भाजपा की रमंता ने करीबी मुकाबले में सपा की परमिला देवी को शिकस्त दे दी। नगर पंचायत रामनगर में रिकाउंटिंग के बाद निर्दलीय रामशरण पाठक ने निर्दलीय चुनाव लड़कर पांच वोट से भाजपा के बद्री विशाल को हरा दिया। जैदपुर से नीलोफर ने 6303 मत प्राप्त कर निर्दलीय चांद बीबी को हराया। देवा से निर्दलीय मो. हारून ने 3124 मत प्राप्त कर जीत पाई।

रामनगर में चले ईट-पत्थर, हैदरगढ़ में भिड़ गए समर्थक

मतगणना के बाद जीत-हार व एक दूसरे पर की गई टिप्पणी को लेकर देर शाम तक जमकर हंगामा हुआ। रामनगर में जहां ईट-गुम्मे चले तो हैदरगढ़ में समर्थक एक दूसरे से भिड़ गए। दोनों जगहों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। देर रात तक हंगामे के हालात थे।

रामनगर में भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बद्री विशाल त्रिपाठी के मोहल्ले के ही दयाशंकर तिवारी निर्दलीय व सत्यदेव शुक्ला बसपा से चुनाव लड़े थे। शनिवार देर शाम मतगणना समाप्त होने के बाद ब्रदी विशाल के समर्थकों ने दयाशंकर पर डमी कंडीडेट होने का आरोप लगाते हुए कुछ टिप्पणी कर दी। इसे लेकर दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। कुछ ही देर में समर्थकों का जमावड़ा लग गया और ईंट-पत्थर चलने लगे। इसमें सभासद प्रत्याशी बलारे का सिर फूट गया। कई महिलाएं व अन्य लोग भी चोटिल हुए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को दौड़ाया। घायल को थाने लाया गया। वहीं हैदरगढ़ में वोटो की गिनती के अंतिम दौर से तनाव फैल गया। करीब एक घंटा तक इंतजार के बाद निर्दलीय आलोक तिवारी को चार मतों से विजयी घोषित कर दिया। इसके बाद विधायक दिनेश रावत के साथ पहुंचे पूजा दीक्षित के समर्थकों ने पुनर्मतगणना की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।

सांसद उपेंद्र रावत भी मौके पर पहुंचे और मांग का समर्थन किया। इसी दौरान आलोक तिवारी के समर्थक पहुंचे और हंगामा शुरू हो गया। पुलिस बल ने किसी तरह दोनों पक्षों को अलग अलग किया। एक बार एडीएम राकेश कुमार सिंह मतों को दुबारा दिखाने को राजी भी हुए और एजेंटों को लेकर अंदर गए लेकिन तब तक उनके सामने ही प्रमाण पत्र जारी हो गया। इसे लेकर दोनों पक्षों में तनाव व्याप्त रहा। देर रात तक कस्बा छावनी में तब्दील रहा। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि रामनगर में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया गया है।

लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे
फतेहपुर में अध्यक्ष पद पर चुनाव जीतने वाले सपा प्रत्याशी इरशाद कमर के समर्थकों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। सूचना मिलने के बाद कई थानों की पुलिस बल मौके पर पहुंच गई। पांच-छह लोग हिरासत में लिए गए हैं।

मतगणना के बाद शाम को जुलूस की शक्ल में जा रहे एक समुदाय विशेष के लोगों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए तो लोगों की भीड़ ने इस पर आपत्ति की। लोग कोतवाली फतेहपुर पहुंच गए। मामला एसपी के संज्ञान में दिया गया। इसे लेकर तनाव के हालात को देखते हुए मोहम्मदपुर खाला, देवा आदि थानों की पुलिस फोर्स फतेहपुर पहुंच गई। देर रात एएसपी उत्तरी आशुतोष मिश्र ने पहुुचकर कमान संभाल ली।

सात अध्यक्षों की हार, चार की कुर्सी रही बरकरार

दस वर्षों से कुर्सी पर काबिज रहने वाले सात अध्यक्षों को जनता ने इस बार नकार दिया है जबकि चार अध्यक्ष अपनी कुर्सी बचाने में सफल रहे। आरक्षण के चलते दो दावेदार चुनावी प्रक्रिया से पहले ही बाहर हो गए थे। जिन सात नए अध्यक्षों पर जनता ने भरोसा जताया है उन्हें इनकी कसौटियों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करना होगा तभी ये जनता का विश्वास जीतने में पूरी तरह से सफल हो पाएंगे।

नगर पालिका परिषद नवाबगंज पर पांच वर्षों के रंजीत बहादुर श्रीवास्तव तो पांच वर्षों तक इनकी पत्नी शशि श्रीवास्तव ने राज किया। जनता ने इन्हें जिस विश्वास और आस के साथ दोबारा शहर की सत्ता सौंपी उसे यह बरकरार रखने में नाकाम रहे तो जनता ने इन्हें कुर्सी से बेदखल करते हुए शीला सिंह को यहां की बागडोर सौंप दी है। इसी प्रकार देवा नगर पंचायत पर पिछले दस साल से साहबेआलम और जैदपुर नगर पंचायत पर रियाज और इनकी बहन का कब्जा चला आ रहा था। इस बार जनता ने इन दोनों को कुर्सी से हटाते हुए बाहर का रास्ता दिखा दिया और यहां की सत्ता हारून तथा नीलोफर को सौंप दी है।

इसी प्रकार हैदरगढ से पूजा दीक्षित, रामनगर से बद्री विशाल त्रिपाठी, सिद्वौर से प्रेमावती और दरियाबाद से नूरआलम राइन को भी जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है। टिकैतनगर से जगदीश प्रसाद गुप्ता, बेलहरा शबाना खातून, सतरिख रेहान कामिल और बंकी से इरफाना खातून अपनी कुर्सी बचाने में सफल रही हैं। वहीं, फतेहपुर और सुबेहा नगर पंचायत आरक्षण की श्रेणी में आ गईं थीं इसलिए यहां के दावेदार पहले ही चुनावी प्रक्रिया से बाहर हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed