फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   BPH units will be built at CHC, free facility of testing will be available

Barabanki News: सीएचसी पर बनेंगी बीपीएच यूनिटें, मिलेगी जांच की मुफ्त सुविधा

Sun, 17 Sep 2023 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 17 Sep 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
BPH units will be built at CHC, free facility of testing will be available
मसौली/रामनगर (बाराबंकी)। सीएचसी बड़ागांव और रामनगर में शनिवार को ब्लाॅक पब्लिक हेल्थ (बीपीएच) यूनिट का शिलान्यास सांसद और सीएमओ ने किया। इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. मनसुख मांडविया के कार्यक्रम को लाइव दिखाया गया। इन यूनिटों के शुरु हो जाने के बाद ग्रामीण क्षेत्र की जनता को सभी प्रकार की जांच कराने की सुविधा एक ही छत के नीचे मिल सकेगी।
विज्ञापन


सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में सरकार लगातार प्रयास कर रही है। बड़े और सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों में सामान्य बीमारी से पीड़ितों का दबाव कम करने की कवायद तेज की गई है। इसी को देखते हुए ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट को सीएचसी स्तर पर शुरु किया जा रहा है। सीएमओ डॉ. अवधेश कुमार यादव ने बताया कि इन यूनिटों के तैयार हो जाने के बाद मरीजों को सभी प्रकार की जांच की सुविधाएं मुफ्त मिलेंगी।
विज्ञापन


यूनिटें जल्द से जल्द शुरू हो सकेें, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस मौके पर एसीएमओ डाॅ. राजीव टंडन, डाॅ. संजीव कुमार, डॉ. लव भूषण गुप्ता, डॉ. स्वप्निल, डॉ. पूजा, नूर मोहम्मद, आशुतोष अवस्थी, डाॅ. वीके मौर्य, डाॅ. हारून रशीद, डाॅ. प्रीति वर्मा, कमलेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed