{"_id":"620ff8683b8dc251f0579160","slug":"border-seal-barabanki-news-lko6184382149","type":"story","status":"publish","title_hn":"सील रहेगी सीमा, प्रवेश पर रहेगी पाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सील रहेगी सीमा, प्रवेश पर रहेगी पाबंदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महादेवा (बाराबंकी)। श्री लोधेश्वर महादेवा में लगने वाले फाल्गुनी मेले में 25 फरवरी की शाम से 27 फरवरी की शाम तक कांवड़ियों के प्रवेश पर पाबंदी रहेगी। चुनाव होने के बाद ही कांवड़िया जिले की सीमा में प्रवेश कर सकेंगे। यह पाबंदी चुनाव आयोग की गाइड लाइन में शामिल है। इसके मद्देनजर मंदिर प्रशासन ने बाहरी श्रद्घालुओं से न आने की अपील की है।
महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने प्रदेश के विभिन्न जनपदों से श्रद्धालु कांवड़ में गंगाजल लेकर आते हैं। हालांकि कांवड़ियों के महादेवा पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। मंदिर के रिसीवर हरिप्रसाद द्विवेदी ने बताया कि 27 फरवरी को जिले में पांचवें चरण के लिए मतदान होना है।
चुनाव आयोग की गाइड लाइन के तहत 25 फरवरी की शाम से 27 फरवरी की शाम तक जिले की सीमाएं सील रहेंगी। बाहरी लोग प्रवेश नहीं कर सकेंगे। इसलिए महादेवा आने वाले कांवड़िया भी प्रवेश नहीं पा सकेंगे। मंदिर रिसीवर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर 25 से 27 फरवरी तक शिवभक्तों से न आने की अपील की हैं। इधर महादेवा मेले का रंग भी चटख हो रहा है। (संवाद)