{"_id":"68cef516b391a39836059a74","slug":"booth-level-signature-campaign-against-vote-theft-barabanki-news-c-315-1-brp1005-148093-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: वोट चोरी के खिलाफ बूथ स्तर पर चलेगा हस्ताक्षर अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: वोट चोरी के खिलाफ बूथ स्तर पर चलेगा हस्ताक्षर अभियान
Sun, 21 Sep 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 21 Sep 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। मतदाता सूची में हेरफेर और वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता बूथ स्तर पर हस्ताक्षर अभियान शुरू करेंगे। यह जानकारी शनिवार को ओबरी आवास पर आयोजित बैठक में सांसद तनुज पुनिया ने दी। उन्होंने बताया कि सांसद राहुल गांधी के आह्वान पर पूरे देश में वोट चोरी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। लोकतंत्र पूरी तरह वोट की शक्ति पर टिका है। मतदाता सूची में गड़बड़ी और मताधिकार से वंचित करने की प्रवृत्ति, इसे कमजोर बना रही है।
इस मौके पर पूर्व सांसद डॉ. पीएल पुनिया ने कहा कि प्रदेश में बूथ स्तर तक यह अभियान चलाया जाएगा। ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी और मंडल अध्यक्ष गांव-गांव जाकर लोगों से हस्ताक्षर कराएंगे। यह अभियान लोकतंत्र को नई दिशा देगा और आने वाले समय में मौजूदा सरकार को सबक सिखाने में कारगर बनेगा। जिलाध्यक्ष मोहसिन ने कहा कि कांग्रेस सरकार का जवाब हर स्तर पर देगी और वोट चोरी की प्रथा को पूरी तरह खत्म करेगी।
बैठक में प्रवक्ता केसी श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शबनम वारिसी, देवेंद्र सिंह, सुरेश चंद्र वैश्वार आदि मौजूद रहे। (संवाद)