{"_id":"69807d4332f28331b30b9ffd","slug":"body-of-young-man-found-floating-in-canal-in-barabanki-who-missing-for-three-days-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: नहर में उतराती मिली तीन दिन से लापता युवक की लाश, घरवाले बोले- मानसिक रूप से परेशान था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: नहर में उतराती मिली तीन दिन से लापता युवक की लाश, घरवाले बोले- मानसिक रूप से परेशान था
Mon, 02 Feb 2026 04:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 02 Feb 2026 04:02 PM IST
सार
बाराबंकी में तीन दिन से लापता युवक की लाश नहर में उतराती मिली। घरवालों ने बताया कि वह मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
नहर में उतराती मिली लापता युवक की लाश।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के बाराबंकी में सोमवार की दोपहर शारदा नहर में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। शव की शिनाख्त कराकर घरवालों को खबर दी।
विज्ञापन
घटना देवा कोतवाली क्षेत्र के माती की है। यहां नहर में अलाउद्दीन (40) की लाश उतराती मिली। वह घुंघटेर थाना क्षेत्र के टिकैतगंज का रहने वाला था। परिजनों ने बताया कि, अलाउद्दीन मानसिक रूप से परेशान था। तीन दिन पहले अचानक लापता हो गया था। थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।