{"_id":"65bac3b988da1d02dc0d2494","slug":"body-of-missing-student-found-in-canal-suspicion-of-murder-barabanki-news-c-315-1-brp1006-112141-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: लापता छात्रा का शव नहर में मिला, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: लापता छात्रा का शव नहर में मिला, हत्या की आशंका
Thu, 01 Feb 2024 03:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 01 Feb 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी में दरियाबाद थाना क्षेत्र के खैरनतकिया गांव के पास नहर में किशोरी का शव मिलने के बाद र
बाराबंकी। दरियाबाद काेतवाली क्षेत्र से एक सप्ताह पहले लापता हुई छात्रा का शव बुधवार को संदिग्ध हालत में नहर में मिला। किशोरी के लापता होने के बाद उसकी मां ने एक युवक पर अपहरण का केस दर्ज कराया था। ग्रामीण हत्या कर शव नदी में फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं। जांच में जुटी पुलिस कड़ियां जोड़ने में लगी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के खैरन तकिया गांव निवासी बबुई देवी के पति की मौत सालों पहले हो चुकी है। परिवार में केवल 17 साल की इकलौती बेटी रोशनी ही थी। वह मसौली थाना क्षेत्र में अपने मामा के घर पर रहकर इसी क्षेत्र केे एक विद्यालय में हाईस्कूल की छात्रा थी। छह महीने पहले वह वापस अपने घर लौट आई थी। बीते 25 जनवरी को रोशनी शौच के लिए घर से निकली लेकिन वापस नहीं लौटी। मां व रिश्तेदारों ने ग्रामीणों के साथ खोजबीन की तो गांव के बाहर से गुजर रही नहर की पटरी पर डिब्बा पड़ा मिला था।
परिजनों ने पुलिस को बताया था कि मसौली क्षेत्र के बनियातारा गांव निवासी रामेश्वर का फोन आया था। आरोप लगाया था उनके भतीजे सत्यम उर्फ अनुज ने अपहरण कर लिया है। पुलिस ने 25 जनवरी को युवक व उसके चाचा के खिलाफ केस दर्ज किया थ। दोनों को हिरासत में लिया लेकिन पुलिस ने उन्हें बेकसूर बताकर छाेड़ दिया। बुधवार को गांव से डेढ़ किमी दूर शारदा नहर में ग्रामीणों ने किशोरी का शव देखा। परिजनों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार आजाद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
पति के बाद बेटी की भी मौत, मचा कोहराम
रोशनी बहुत छोटी थी तो उसके पिता अमर सिंह का निधन हो गया था। मां बबुई देवी ने बड़े लाड़ प्यार से उसे पाला पोसा था। बेटी का शव देखकर बबई देवी ने मानो आपा खो दिया। नहर के किनारे शव से लिपट रो रही मां को देखकर वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गईं।