{"_id":"5f1b22788ebc3e63b956edc8","slug":"body-barabanki-news-lko5323109150","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद कमरे में मृत मिले दंपती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद कमरे में मृत मिले दंपती
विज्ञापन
बाराबंकी। कोठी क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवा दंपती संदिग्ध हालात में मृत पाए गए। दोनों के शव घर के बंद कमरे में पड़े थे। शरीर काला पड़ने लगा था जिससे पति-पत्नी के जहर खाकर आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। परिवारीजनों की सूचना पर पहुची कोठी पुलिस ने छानबीन के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
यह घटना कोठी क्षेत्र के सेमरावां गांव में हुई। चाय की दुकान चलाने वाले सेमरावां निवासी प्रशांत गुप्ता (25) और उसकी पत्नी नैन्सी गुप्ता (22) का शव शुक्रवार सुबह कमरे में पड़ा मिला। दोनों सुबह काफी देर तक कमरे से नहीं निकले तो पिता हरिशंकर गुप्ता और भाई हार्दिक ने आवाज लगाई। जवाब न आने पर हार्दिक ने दरवाजा तोड़ा तो प्रशांत का शव बेड पर और नैन्सी का शव नीचे पड़ा था। जानकारी होते ही आस पड़ोस के लोग जमा हो गए। ग्राम प्रधान ने घटना की सूचना पुलिस को दी। स्थानीय पुलिस ने दो सिपाहियों को जांच के लिए गांव भेजा। उनसे पुष्टि होने के दो घंटे बाद एसओ शैलेश यादव व अन्य दरोगा मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस के मुताबिक पति-पत्नी के शव काले पड़ने लगे थे। इससे आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने जहर खाकर आत्महत्या की। पुलिस को मौत की वजह के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। प्रशांत गुप्ता गांव के बाहर चौराहे पर एक चाय का होटल चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। दो साल पहले ही उसका विवाह हुआ था। गांव वालों का कहना था कि परिवार में कोई परेशानी नहीं थी। इसलिए ग्रामीण घटना के बारे में कुछ नहीं बता सके।