फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Bodies of two youths found in suspicious condition

संदिग्ध हालत में मिले दो युवकों के शव

Mon, 13 Jun 2022 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Bodies of two youths found in suspicious condition
फतेहपुर/त्रिलोकपुर (बाराबंकी)। संदिग्ध हालात में दो युवकों के शव रविवार को मिले। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में दो दिन से लापता युवक का शव गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। वहीं मसौली थाना क्षेत्र में घर से शाम को निकले युवक का शव रविवार सुबह रेलवे लाइन पर क्षत-विक्षत दशा में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

पहली घटना मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के अमेरा गांव की है। यहां के निवासी उदिय नारायण वर्मा के बेटे मोनू वर्मा (21) का 10 जून को गौना आया था। गौने के दिन ही शाम को मोनू घर से खेत जाने की बात कहकर निकला था। मगर, देर रात तक वापस न लौटने पर परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद पता नहीं चला तो पिता की तहरीर पर शनिवार को मोहम्मदपुर खाला थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने रविवार सुबह अमेरा-फजेहतापुर मार्ग के किनारे पेड़ पर उसका शव दुपट्टे से लटका देखा। इसकी सूचना पर पुलिस व परिवारीजन पहुंचे। शव की शिनाख्त होते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि युवक का शव फंदे से लटका मिला है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मसौली थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम घर से निकले युवक का शव रविवार की सुबह नहामऊ रेलवे क्रॉसिंग के निकट रेलवे ट्रैक पर मिला। इसकी शिनाख्त थाना क्षेत्र के डडियामऊ निवासी पेशकार सिंह के बेटे अमित सिंह (20) के रूप में हुई। इसकी सूचना गेटमैन ने स्टेशन मास्टर बिन्दौरा को दी। इस पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत के बाद घर में कोहराम मचा है। प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि रेलवे पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed