{"_id":"687bf87a36be4e1c9b0be6d9","slug":"bodies-of-two-youths-found-hanging-from-a-noose-barabanki-news-c-315-1-brp1006-144070-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: फंदे से लटके मिले दो युवकों के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: फंदे से लटके मिले दो युवकों के शव
Sun, 20 Jul 2025 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
हैदरगढ़/त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। हैदरगढ़ इलाके में एक युवक का शव कमरे के अंदर तो लोनीकटरा में दूसरे युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका पाया गया। दोनों घटनाओं को प्रथमदृष्टया आत्महत्या बताते हुए पुलिस जांच में जुटी है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी।
हैदरगढ़ के नरौली गांव में शुक्रवार रात विपिन पाल (32) शुक्रवार शाम पांच बजे कमरे में गया था। पिता राममिलन पाल ने बताया कि रात करीब साढ़े नौै बजे दरवाजा न खुलने पर दरवाजा तोड़ा गया तो विपिन का शव घर में अंदर कमरे में पंखे के सहारे बने फंदे से लटका मिला। हैदरगढ़ के कोतवाल अभिमन्यु मल्ल ने बताया कि जांच में पता लगा कि विपिन शराब पीने का आदी था। पिता की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
उधर, लोनीकटरा थाना क्षेत्र के छेदी का पुरवा गांव निवासी संदीप गौतम (30) शुक्रवार शाम से लापता था। परिजन तलाश कर रहे थे। देर रात गांव के बाहर स्थित एक बाग में चिलवल के पेड़ में गमछे से बने फंदे से संदीप का शव लटकता मिला।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अभय कुमार मौर्य ने बताया कि संदीप विवाहिता था और मुंबई में रहकर मजदूरी करता था। आठ दिन पहले ही गांव आया था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी। उसकी 11 माह की पुत्री है।