फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Bodies of a young man and a young woman found hanging

Barabanki News: फंदे पर लटके मिले युवक व युवती के शव

Sat, 28 Feb 2026 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 28 Feb 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Bodies of a young man and a young woman found hanging
बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के लालपुर करौता में शुक्रवार सुबह बंद पड़े एक मकान के परिसर में लगे अमरूद के पेड़ से युवक-युवती के शव दुपट्टे से बने फंदे में लटके मिले। ग्रामीणों के अनुसार अमरूद का पेड़ झुका हुआ था और दोनों के पैर जमीन को छू रहे थे, जिससे मामला संदिग्ध लग रहा है। ग्रामीणों की भीड़ के बीच पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना प्रथमदृष्टया आत्महत्या बताई जा रही है, मगर मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

लालपुर करौता गांव में बंद पड़ी राइस मिल के पीछे मारूफ का मकान है। मारूफ पिछले लगभग 20 वर्षों से परिवार सहित बाराबंकी शहर में रह रहे हैं। शुक्रवार सुबह करीब दस बजे एक ग्रामीण ने मकान के भीतर अमरूद के पेड़ से युवक और युवती के शव लटके देखे तो शोर मचाया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। मृतकों की पहचान दसवंतपुर गांव निवासी हसनैन (22) लालपुर गांव निवासी सीबा (20) के रूप में हुई है। दोनों गुरुवार शाम करीब चार बजे से घर से लापता थे। ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और युवती के परिजन इस रिश्ते के पक्ष में नहीं थे। हालांकि दोनों परिवारों ने एक-दूसरे पर किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया है। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। प्रभारी निरीक्षक आशुतोष मिश्रा ने बताया कि फोरेंसिक साक्ष्य व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कराया जा रहा था झाड़-फूंक
परिजनों का कहना है कि युवक व युवती कुछ समय से मानसिक तनाव में थे। उनका झाड़-फूंक कराया जा रहा था, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और इसे भी जांच के दायरे में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ भाई बहनों में सबसे बड़ी थी सीबा
मृतका सीबा पांच भाइयों और तीन बहनों में सबसे बड़ी थी। वहीं हसनैन चार भाइयों और तीन बहनों में चौथे नंबर पर था। परिजनों ने पहले मृतका की उम्र 17 साल बताई, हालांकि सीओ जगत कनौजिया ने 20 साल उम्र कही।


मकान के अंदर कैसे पहुंचे...बड़ा सवाल
युवक व युवती के शव एक ही दुपट्टे के दो टुकड़ों से बने फंदों में एक ही डाल से निकली दो टहनियों में लटके थे। चारों तरफ ऊंची ऊंची दीवारों के अंदर प्रेमी युगल कैसे पहुंचे। मुख्य दरवाजा में कुंडी लगी होने की जांच पुलिस कर रही है। एसएचओ ने बताया कि मकान में एक शौचालय बना है। संभावना है कि दोनों इसी से अंदर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed