फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   board meeting

पानी की समस्या दूर कराने के लिए सभासदों का हंगामा

Wed, 20 Apr 2022 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
board meeting
बाराबंकी। शहर के पीरबटावन इलाके में जलापूर्ति की मात्रा काफी धीमी है। इसको लेकर मंगलवार को हुई नगर पालिका की बोर्ड बैठक में सभासदों की नाराजगी सामने आ गई। सभासदों ने इस समस्या के निराकरण की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। वहीं इस बार 85 करोड़ 39 लाख रुपये का बजट पास किया गया है। यह बजट पिछले साल से करीब पौने चार करोड़ रुपये ज्यादा है।
विज्ञापन

नगर पालिका की अध्यक्ष शशि श्रीवास्तव की अध्यक्षता में और ईओ पवन कुमार व सभासदों की उपस्थिति में बोर्ड बैठक हुई। इसमें छह बिंदु के एजेंडे में वित्तीय वर्ष 2022-2023 के लिए आम बजट 85 करोड़ 39 लाख 21,268 रुपया का पास किया गया। जबकि बीते साल का बजट 81 करोड़ 50 लाख 28,990 था।
विज्ञापन

इस प्रकार तीन करोड़ 88 लाख 92 हजार 270 रुपये बढ़ोत्तरी हुई है। सभासदों ने पानी की आपूर्ति ठीक से न होने की शिकायत पालिका अध्यक्ष से की। सभासदों ने सफाई कर्मचारियों की बढ़ोतरी की भी मांग की। सभासदों ने पालिका निधि से वार्डों में क्षतिग्रस्त नाली व मरम्मत के कार्य करवाने के लिए प्रस्ताव रखते हुए हंगामा भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभासद ताज बाबा राईन व तैय्यब बब्बू ने कहा कि पीरबटावन इलाके में पानी की दिक्कत से लोग परेशान हैं। पाइप लाइन से पानी बहुत धीमे निकलता है जिसे सही किया जाए। इस पर आश्वासन दिया गया कि वहां पर नए ट्यूबवेल बनने का काम हो रहा है। इसके बाद पानी की समस्या जल्द ही दूर हो सकेगी। इस मौके पर सभासद देवेंद्र प्रताप सिंह ज्ञानू, पंकज मिश्रा, मुजीबउद्दीन अंसारी, गौरी गुप्ता, मनोज गुप्ता, सरिता सिंह, विधायक प्रतिनिधि दीपक गुप्ता, सावित्री सिंह, छाया पटेल, गीता जायसवाल, सादिक हुसैन आदि मौजूद रहे।

शहर में होंगे यह विकास कार्य
बोर्ड बैठक में आम बजट पास होने के बाद अब शहर के वार्डों में सड़क, नाली, इंटरलॉकिंग, पार्कों का निर्माण, तालाबों का सुंदरीकरण, पंप हाउस का निर्माण, पेयजल पाइप लाइन विस्तार कार्य, ट्यूबवेल निर्माण आदि कार्य कराए जाएंगे। इसके साथ ही मार्ग प्रकाश व्यवस्था पर भी काम होगा। जो नए काम होना है अब उसका प्रस्ताव बनने के बाद कितना धन खर्च होगा यह तय किया जाएगा। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया करवाकर कार्य शुरू हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed