{"_id":"5759ae304f1c1b23049c51e1","slug":"blowing-tree-fell-the-girl-escaped-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी में गिरा पेड़, युवती की दबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी में गिरा पेड़, युवती की दबकर मौत
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Thu, 09 Jun 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी के लोधौरा में युवती की मौत के बाद बिलखते परिवारीजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार की भोर आई तेज अंाधी में बखारेपुर गांव में कई लोगों के छप्पर गिर गए तो पेड़ उखड़ गए। एक घर के बाहर लगा इमली का पेड़ भरभरा कर छप्पर पर ढह गया। जिससे छप्पर के नीचे रही युवती की दब कर मौत हो गई। ग्रामीणों ने शव को पेड़ हटा कर नीचे से निकाला। मौके पर तहसीलदार आदि पहुंचे। पुलिस ने पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बृहस्पतिवर की भोर आई तेज आंधी में तहसील व थाना रामनगर के ग्राम बखारेपुर मजरे लोधौरा में कई लोगों के छप्पर गिर गए। आंधी के चलते सिपाही लाल के घर के सामने लगा इमली का पेड़ भी भरभरा कर घर के बाहर बने छप्पर पर गिर पड़ा।
इस छप्पर के नीचे सिपाही लाल की 18 वर्षीय पुत्री ममता सो रही थी। छप्पर ने नीचे दबकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पेड़ व छप्पर ने नीचे युवती के दबे होने से परिवारीजनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया जिससे ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने पेड़ व छप्पर हटा कर युवती को नीचे से निकाला लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर तहसीलदार प्रेमचन्द्र मौर्य, थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह व चौकी प्रभारी पी त्रिपाठी भी पहुंचे। तहसीलदार ने पीड़ित परिवार को नियमानुसार सहायता दिलाए जाने की मांग की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।